{"_id":"637da1574d24982d39133975","slug":"delhi-four-murder-youth-kills-four-members-of-his-family-in-delhis-palam-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरा घर खून से हुआ लाल: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो मां-बाप, दादी-बहन किसी को नहीं छोड़ा, चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा घर खून से हुआ लाल: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो मां-बाप, दादी-बहन किसी को नहीं छोड़ा, चाकू से गोदकर हत्या
दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी केशव (25) को गिरफ्तार कर लिया है। केशव ने अपने मां-बाप, दादी और बहन की हत्या की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि केशव नशे का आदी है और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। मना करने पर उसने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे।
2 of 6
आरोपी के मां-बाप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां खून ही खून नजर आ रहा था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं मां-बाप का शव बाथरूम में दिख रहा है। घर के अंदर बेडरूम से बाथरूम तक खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या की।
3 of 6
आरोपी की दादी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी की बहन और पिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पैसे देने से किया इनकार तो कर दी हत्या
आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद चाचा जो कि पड़ोस में रहते हैं वह आए और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।