फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushi Murder Case: बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करता था बेटी का हत्यारा नितेश, खुद को बताता था पुलिसकर्मी

Wed, 23 Nov 2022 08:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Nov 2022 08:41 AM IST
Ayushis killer Nitesh used to fight with elderly father
Ayushi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

झूठी आन की खातिर बेटी आयुषी की हत्या करने वाला आरोपी पिता नितेश यादव अपने बुजुर्ग पिता को भी धमकाता था। स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि उसने बुजुर्ग पिता के साथ प्रॉपर्टी के लिए मारपीट की थी। आरोपी नितेश यादव मोलड़बंद, बदरपुर स्थित अपने मोहल्ले में खुद को पुलिसकर्मी बताता था। पड़ोसियों ने ये भी आरोप लगाया है कि वह शराब की तस्करी में लिप्त था।

Ayushis killer Nitesh used to fight with elderly father
आयुषी के हत्यारोपी माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
आरोपी नितेश के पिता गुरुग्राम स्थित कंपनी में इंजीनियर हैं। सभी प्लॉट पिता के नाम हैं। उन्होंने यहां पर छह प्लाट काफी समय पहले खरीदे थे। एक पर घर बनाकर वह परिवार के साथ रहने लगे। बाकी प्लॉट पर आरोपी ने घर बनाए। इन प्लॉट को वह अपने नाम करना चाहता था। इस कारण वह पिता को धमकाता रहता था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नितेश के घर में संदिग्ध लोग गाडियों में आते थे।
Ayushis killer Nitesh used to fight with elderly father
Ayushi yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
कई बार पड़ोसियों ने आने वाले संदिग्ध लोगों का विरोध किया तो आरोपी उन्हें धमकाता था और गोली मारने की धमकी देता था। आरोपी की हरकतों से परेशान पिता प्रॉपर्टी को उसके नाम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
Ayushis killer Nitesh used to fight with elderly father
आयुषी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
इस कारण उसने मारपीट करते हुए रिवाल्वर दिखाकर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को धमकाया था। नाम न छापने की शर्त पर एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताता था। वह लोगों को थाने में बंद करने की धमकी देता था।
Ayushis killer Nitesh used to fight with elderly father
सूटकेस में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

मथुरा पुलिस को राया क्षेत्र में 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग में बीसीए की छात्रा आयुषी (22) का शव मिला था। पुलिस ने 48 घंटे में आयुषी की पहचान करने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस ने हत्यारोपी पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर 21 नवंबर को आयुषी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मंगलवार को हत्यारोपी माता-पिता को कोर्ट में पेश किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed