{"_id":"5d7477eb8ebc3e017e52b139","slug":"delhi-fire-breaks-out-at-engine-oil-warehouse-in-punjabi-bagh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजन ऑयल के गोदाम में लगी आग की भयावह तस्वीरें देखिए, एक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन ऑयल के गोदाम में लगी आग की भयावह तस्वीरें देखिए, एक जिंदा जला
Sun, 08 Sep 2019 09:09 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पंजाबी बाग ट्रांसपोर्टर सेंटर में शनिवार शाम इंजन ऑयल के एक गोदाम में आग लग गई। इसमें झुलसकर किराड़ी निवासी रोमित (28) की मौत हो गई। वह यहां अकाउंटेंट था। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली और वहां धमाके भी हुए। घटना की सूचना पर 15 दमकल भेजी गईं। इसके बाद आग को मध्यम दर्जे की घोषित कर आठ और गाड़ियां बुला ली गईं। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब पौने पांच बजे पंजाबी बाग के ट्रांसपोर्ट सेंटर की 106 और 107 नंबर की दोमंजिला इमारत में स्थित गोदाम में आग लग गई। गोदाम में इंजन ऑयल रखा जाता था। इसके मालिक शंकर और रोहित बताए जा रहे हैं। यहां करीब दो दर्जन लोग काम करते थे। करीब 250 गज में बने गोदाम में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
काम कर रहे लोग बाहर भागे और सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। दमकल पहुंचने तक आग भयावह रूप ले चुकी थी। लपटें काफी ऊपर तक जा रही थीं। दमकलकर्मी आसपास के इलाके को खाली कराकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान गोदाम में लगातार धमाके हो रहे थे। करीब तीन घंटे बाद आग काबू में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दमकलकर्मी कुलिंग का काम कर रहे थे, तभी रोमित की झुलसी हुई लाश मिली। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। आग में वेल्डर रफाकत खान की बाइक भी जल गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के ज्वलनशील पदार्थ पर गिरने के बाद आग लगी। आग की वजह से इमारत जर्जर हो गई है। इसके कभी भी गिरने की आशंका है। आग से रिंग रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। रोड पर वाहनों का भारी जमावड़ा लग गया।