फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 घंटे बाद भी शांत नहीं हुई पीरागढ़ में लगी आग, एक दमकलकर्मी ने गंवाई जान

Thu, 02 Jan 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jan 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
delhi factory fire see in photos the tragic incident of peeragarhi one fireman dead
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में आज तड़के 4.30 बजे एक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग इतनी बढ़ी कि करीब 12 घंटों तक इसे बुझाने का कार्य चला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग भयावह होने के चलते व इमारत ढह जाने के कारण दमकल की कुल 35 गाड़ियां बाद में मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में एक दमकलकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
delhi factory fire see in photos the tragic incident of peeragarhi one fireman dead
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही दमकलकर्मी यहां आग बुझाने की कोशिश और राहत कार्य करने में जुटे हुए हैं।
delhi factory fire see in photos the tragic incident of peeragarhi one fireman dead
- फोटो : अमर उजाला
12 घंटे बीत जाने के बाद भी फैक्टरी की आग नहीं बुझाई जा सकी है। जानकारी के अनुसार राहत व बचाव कार्य के दौरान फैक्टरी में एक ब्लास्ट हुआ जिसके चलते इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया और इसमें मौजूद कई लोग फंस गए हैं, जिसमें तीन दमकलर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi factory fire see in photos the tragic incident of peeragarhi one fireman dead
अमित बालियान(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल, बालाजी अस्पताल और प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान फायर ऑपरेटर अमित बालियान की मौत हो गई।
विज्ञापन
delhi factory fire see in photos the tragic incident of peeragarhi one fireman dead
- फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल ने दमकलकर्मी की मौत पर जताया शोक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दमकलकर्मी की मौत पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, बेहद दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि, लोगों को आग से बचाते-बचाते हमारा एक जांबाज शहीद हो गया। हमारे दमकलकर्मी बेहद जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed