फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गलती ने पकड़वाया डॉक्टर गरिमा का कातिल, व्हॉट्सऐप चलाना पड़ा भारी

Sat, 04 May 2019 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 May 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
delhi doctor garima murder accused dr chandra prakash one fault sent him in jail
डॉक्टर चंद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की रंजीत नगर कॉलोनी में बीते मंगलवार को हुई डॉक्टर गरिमा की हत्या के मामले पुलिस ने आरोपी डॉक्टर दोस्त चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जितनी जल्दी वह गिरफ्तार हुआ वो उसकी ही एक गलती थी। वरना पुलिस के लिए उसे पकड़ पाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि शायद वह तब तक आत्महत्या कर चुका होता...
delhi doctor garima murder accused dr chandra prakash one fault sent him in jail
डॉक्टर चंद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

गरिमा की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल तो बंद कर लिया, लेकिन बार-बार मोबाइल ऑन कर व्हॉट्सऐप चेक करने और परिजनों से बातचीत करने के चक्कर में उसने अपनी लोकेशन का सुराग पुलिस को दे दिया। बुधवार सुबह चंद्र प्रकाश ने जैसे ही अपनी मां से बातचीत की, उसी समय पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का पता चल गया।

delhi doctor garima murder accused dr chandra prakash one fault sent him in jail
डॉक्टर चंद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आरोपी लगातार कभी हरिद्वार, कभी ऋषिकेश तो कभी रुड़की में अपनी लोकेशन बदलता रहा, लेकिन बार-बार उसके मोबाइल ऑन करने से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चलता रहा और पुलिस शुक्रवार को उस तक पहुंच गई। पुलिस को ऋषिकेश के उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई, जहां पर चंद्र प्रकाश रुका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi doctor garima murder accused dr chandra prakash one fault sent him in jail
garima murder - फोटो : अमर उजाला
फूट-फूटकर रोने लगा आरोपी
शुक्रवार को जब पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। वह पुलिस की गिरफ्त में आकर अपने परिवार को परेशान नहीं करना चाहता था। चंद्र प्रकाश का कहना है कि यदि वह आत्महत्या कर लेता तो उसके परिवार को इससे निजात मिल जाती, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया।
विज्ञापन
delhi doctor garima murder accused dr chandra prakash one fault sent him in jail
garima murder - फोटो : अमर उजाला

यह है मामला
दिल्ली के रंजीत नगर में गोरखपुर की डॉ. गरिमा की हत्या कर दी गई थी। बीते मंगलवार की रात 11 बजे गरिमा का फोन नहीं उठने पर दिल्ली के शेख सराय में रहने वाले बुआ के लड़के शिवेंद्र पांडेय फ्लैट पर पहुंचे थे। वहां गरिमा का खून से लतपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed