फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके शरीर पर है टैटू तो नहीं मिलेगी वायु सेना में नौकरी, जानिए किसे मिली है छूट

Mon, 29 Jan 2018 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
delhi court orders who having tattoo on body may loose chance to air force job but some are exempted
होगा टैटू तो जा सकती है वायु सेना की नौकरी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय वायु सेना के उस नियम पर मोहर लगा दी है, जिसके तहत शरीर के बाहरी हिस्से में पक्का गोदना (टैटू) बनाने पर चयन से हाथ धोना पड़ सकता है।

delhi court orders who having tattoo on body may loose chance to air force job but some are exempted
Electronic skin tattoo

हालांकि अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को उनकी परंपरा के अनूरूप गोदना बनाने की अनुमति है, लेकिन इसकी जानकारी व फोटो आवेदन करते समय देना अनिवार्य है। जस्टिस हीमा कोहली व जस्टिस रेखा पल्ली ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए इस बात पर गौर किया कि याची के कोहनी के बाहरी हिस्से पर बना गोदना वायु सेना के नियमों व छूट के मुताबिक नहीं था।

delhi court orders who having tattoo on body may loose chance to air force job but some are exempted
air force

इसके अलावा याची ने आवदेन के साथ इसकी जानकारी व फोटो वायु सेना को नहीं दिया था जबकि विज्ञापन में इसकी जानकारी मांगी गई थी। वायु सेना के वकील ने कोर्ट को बताया कि कोहनी से कलाई वाले हिस्से में अंदर की ओर अथवा हथेली की दूसरी ओर ही पक्का गोदना बनाया जा सकता है। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में उनके रीति रिवाज के मुताबिक गोदना बनाने की अनुमति है। इसे स्वीकार या अस्वीकार करना चयन समिति का अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi court orders who having tattoo on body may loose chance to air force job but some are exempted
JOB AIR FORCE

हाईकोर्ट ने यह फैसला एक उम्मीदवार की याचिका का निपटारा करते हुए सुनाया है। कोहनी के बाहरी हिस्से पर पक्का गोदना होने के कारण याची का चयन रद्द कर दिया गया था। उसने नियुक्ति के लिए बुलाने पर ही शरीर पर गोदना होने की जानकारी दी थी। याची ने वायु सैनिक की नौकरी के लिए 29 सितंबर 2016 को आवेदन किया था। वायु सेना की लिखित व शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उसे फरवरी 2017 में मेडिकल के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
delhi court orders who having tattoo on body may loose chance to air force job but some are exempted
delhi high court

उसमें भी वह फिट पाया गया था। वायु सेना ने उसे कॉल लेटर जारी कर 24 दिसंबर 2017 को रिपोर्ट करने के लिए कहा था। ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के अगले दिन ही उसकी नियुक्ति रद्द कर दी गई थी क्योंकि सशस्त्र सेनाओं में पक्का गोदना बनाने की अनुमति नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed