फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, रात 10 बजे से कराई जाती थी अश्लील वीडियो कॉल

Fri, 23 Aug 2019 09:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi Commission for Women busted an online sex racket in Nand Nagri
छुड़ाई गई नाबालिग के साथ स्वाति मालीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मोबाइल एप के जरिए चल रहे एक सेक्स रैकेट का दिल्ली महिला आयोग ने पर्दाफाश किया है। आयोग की शिकायत के बाद पुलिस ने सैक्स रैकेट चला रही एक महिला व उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला आयोग की टीम ने छापामारी कर 15 वर्षीय किशोरी व एक महिला को इनके चंगुल से मुक्त कराया। आरोप है कि दोनों को नशीला पदार्थ देकर इनसे आपत्तिजनक वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाए जाते थे। 

 
Delhi Commission for Women busted an online sex racket in Nand Nagri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग की टीम को जानकारी मिली कि नंद नगरी में एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा है, जहां 15 से 20 लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। छुड़ाई गई किशोरी ने बताया कि वह खुद भी 15 से 20 दिन वहां थी। उससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच अश्लील वीडियो कॉल कराई जाती थी। 
Delhi Commission for Women busted an online sex racket in Nand Nagri
फाइल फोटो
उसने कहा कि वह तभी वहां से निकल सकती थी जब वह अपनी जगह किसी दूसरी लड़की को लगाती। जैसे-तैसे वह 16 वर्षीय लड़की वहां से निकलने में सफल रही। इसके बाद आयोग की टीम रात 9.30 बजे लड़की को लेकर मौके पर पहुंची, जहां पुलिस भी बुला ली। वहां से बरामद किशोरी और महिला ने बताया कि उन्हें अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Commission for Women busted an online sex racket in Nand Nagri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छापामारी के दौरान उन्हें कपड़े पहनाकर छत पर छिपा दिया था। महिला नाजमा के पति असगर और उसके दोस्त राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, छापामारी में वह लड़की नहीं मिली जिसकी तलाश शुरू की गई थी। मुक्त कराई गई किशोरी ने बताया कि उसके पिता स्ट्रीट वेंडर हैं।  एक दोस्त ने नौकरी का लालच देकर इस गंदे काम में धकेल दिया।
विज्ञापन
Delhi Commission for Women busted an online sex racket in Nand Nagri
छुड़ाई गई नाबालिग के साथ स्वाति मालीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
उसे बताया था कि यह टाइपिंग का काम है और अच्छे पैसे मिलेंगे। उसे इस साल फरवरी से सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें हर रात फोन कॉल लेने के लिए मजबूर किया जाता था, उनमें कई अंतरराष्ट्रीय कॉल भी थे। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हैरानी की बात है कि ऐसे हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल देह व्यापार रैकेट चल रहे हैं। 20 साल की लड़की अभी भी कई अन्य लड़कियों के साथ गायब है। पुलिस को जल्द से जल्द लड़की का पता लगाना चाहिए और आरोपियों कड़ी सजा दिलवानी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed