फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे छात्र, बारिश हुई और चंद मिनट में बेसमेंट हुआ लबालब; हादसे की पूरी कहानी

Sun, 28 Jul 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jul 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooding Inside Story How Water Filled in Coaching Centre Basement UPSC Aspirants Drown
rajendra nagar coaching flood - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में पानी भरने से दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य रोड पर पानी भर गया और तल नीचे होने से ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सेंटर के बेसमेंट में भी पानी भरने लगा। इस दौरान पढ़ाई कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए सीढ़ी के रास्ते भागने लगे। 
Delhi Coaching Centre Flooding Inside Story How Water Filled in Coaching Centre Basement UPSC Aspirants Drown
Delhi Coaching Centre Flood - फोटो : अमर उजाला
इस बीच कई छात्र-छात्राएं वहां फंस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। एक छात्रा की पहचान तेलंगाना की तान्या के रूप में हुई है। दो अन्य की भी पहचान हो गई है। इनमें नेविन डालविन और श्रेया यादव हैं। नेविन केरल का रहने वाला था। वह जेएनयू से पीएचडी भी कर रहा था। करीब आठ महीने से वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। 
Delhi Coaching Centre Flooding Inside Story How Water Filled in Coaching Centre Basement UPSC Aspirants Drown
Delhi Coaching Centre Flood - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शनिवार शाम को छात्र स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में मौजूद थे। इसी दौरान जोरदार बारिश हुई। बारिश का पानी बेसमेंट में भरने लगा। रोजाना शाम सात बजे कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद होती थी, लेकिन शनिवार शाम बारिश होने लगी तो सभी छात्र बाहर निकलने की जगह पढ़ाई में व्यस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooding Inside Story How Water Filled in Coaching Centre Basement UPSC Aspirants Drown
Delhi Coaching Centre Flood - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सड़क पर कई फीट पानी भर गया और कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में नीचे आने वाली सीढ़ियों से अचानक पानी आने लगा। पानी नीचे आता देखकर अफरा-तफरी मच गई। एकाएक पानी की रफ्तार कई गुना बढ़ गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता करीब तीन मिनट में 12 फीट तक बेसमेंट में काफी पानी भर चुका था। 
 
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooding Inside Story How Water Filled in Coaching Centre Basement UPSC Aspirants Drown
Delhi Coaching Centre Flood - फोटो : अमर उजाला
सभी छात्र सीढ़ियों के पास इकट्ठा होने लगे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि ऊपर चढ़ पाना भी बेहद मुश्किल था। किसी तरह कुछ छात्र बाहर निकल गए, लेकिन कई छात्र फंस गए। पानी लगातार बढ़ता जा रहा था। शोर-शराबे के बीच वहां कुछ लोगों ने रस्सियां डालीं, जिसे पकड़कर कुछ छात्र निकल गए। इसके बावजूद तीन से चार छात्र-छात्राएं फंस गए। पानी बेसमेंट में भरकर छत से मिल चुका था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed