{"_id":"5ccd93f6bdec220791790c95","slug":"delhi-cm-arwind-kejriwal-slapped-in-road-show-at-delhi-know-the-timeline-of-all-attacks-on-kejriwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले भी निशाने पर रहे हैं केजरीवाल, 10 बार हो चुके हैं ऐसे हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भी निशाने पर रहे हैं केजरीवाल, 10 बार हो चुके हैं ऐसे हमले
Sat, 04 May 2019 07:19 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 04 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
रोड शो में केजरीवाल को मारा थप्पड़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे कि तभी लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया।
केजरीवाल पर मिर्ची हमला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर 20 नवंबर को दिल्ली सचिवालय के अंदर ही मिर्ची पाउडर से हमला किया गया। हमला करने वाले की पहचान अनिल कुमार हिंदुस्तानी के रूप में हुई है। वह केजरीवाल से अन्य दो लोगों के साथ मिलने पहुंचा था। जिस वक्त केजरीवाल दोपहर के भोजन के लिए जा रहे थे उन पर मिर्ची पाउडर अटैक किया गया।
अरविंद केजरीवाल
(18 अक्टूबर 2011) नवाबों के शहर लखनऊ में केजरीवाल पर फेंकी गई चप्पल। 2011 में लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्ना के सदस्य ने अरविंद केजरीवाल पर चप्पल से हमला किया था। चप्पल फेंकने वाले शख्स का नाम जीतेंद्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल
(2013) अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने स्याही फेंककर हमला किया था। आरोपी ने खुद को बताया था अन्ना हजारे का सपोर्टर। आरोपी ने बताया था कि वह केजरीवाल से नाराज था क्योंकि उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन को छोड़कर पार्टी बना ली।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
(5 मार्च 2014) हैदराबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना। इस हमले में केजरीवाल बाल-बाल बच गए वरना उन्हें बड़ी चोट भी आ सकती थी।