फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोली लगने से चंद मिनट पहले ही अर्चना ने पूर्व विधायक से कही थी ऐसी बात, सुन लेते तो जिंदा होती

Thu, 03 Jan 2019 01:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Celebratory Firing at Ex MLA Farmhouse Archana last words before Injuring could have Saved Her
अर्चना गुप्ता और राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

31 दिसंबर की रात को जब पूर्व जेडीयू विधायक राजू सिंह के फार्महाउस पर नए साल का जश्न चल रहा था और नेताजी पूरे रंग में थे। बंदूक लिए वह हर्ष फायरिंग की पूरी तैयारी में था। गोलियां चलाने से कुछ समय पहले ही अर्चना गुप्ता व कुछ अन्य लोगों ने पूर्व विधायक के पास जाकर एक विनती की थी। उस समय अर्चना को नहीं पता था कि ये उसके आखिरी शब्द होंगे।

Delhi Celebratory Firing at Ex MLA Farmhouse Archana last words before Injuring could have Saved Her
archna gupta

31 दिसंबर को पूर्व विधायक राजू सिंह की गोली से घायल हुई अर्चना गुप्ता की आज (3 जनवरी) फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शायद अगर राजू सिंह ने अर्चना और पार्टी में आए अन्य लोगों की बात मान ली होती तो अर्चना आज जिंदा होती। बात उस भयावह रात की है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार राजू सिंह अपनी पिस्तौल के साथ फायरिंग करने के लिए तैयार था तभी अर्चना व अन्य मेहमानों ने पूर्व विधायक के पास जाकर विनती की थी कि "आपकी पुरानी आदत है, पहले बता देना। हम लोग दूर हट जाएंगे।"

Delhi Celebratory Firing at Ex MLA Farmhouse Archana last words before Injuring could have Saved Her
saket court - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, जैसे ही वो लोग ये बात कहकर वहां से हटे अर्चना के सिर के पीछे के हिस्से में एक गोली आकर लग गई। वह गोली सिर की हड्डी में ही अटक गई थी, जिसकी वजह से उनका ब्रेन-डेड हो चुका था। आज डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यही वजह थी कि अर्चना का परिवार पहले ही उनके अंगदान का फैसला कर चुका था कि अगर उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके अंगदान कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Celebratory Firing at Ex MLA Farmhouse Archana last words before Injuring could have Saved Her
राजू सिंह - फोटो : एएनआई
मौत से ठीक तीन दिन पहले ही 28 दिसंबर को अर्चना के परिवार ने उनका 43वां जन्मदिन बहुत ही भव्य तरीके से मनाया था। अब वही परिवार विश्वास नहीं कर पा रहा है कि उनकी अर्चना अब उनके बीच नहीं है। अर्चना के भाई ने बताया कि उनकी बेटी और बेटे दोनों का ही इस साल फरवरी में बोर्ड का पेपर है और दोनों को सोने के लिए नींद की गोली देनी पड़ रही है क्योंकि मां के साथ हुए हादसे से वह दोनों ही बेहद तनाव में हैं।
विज्ञापन
Delhi Celebratory Firing at Ex MLA Farmhouse Archana last words before Injuring could have Saved Her
इसी फार्महाउस में हुई फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना के जेठ वीनीत बंसल ने बताया कि वह पूरे परिवार में सबसे ज्यादा मिलनसार थी। अर्चना काम और घर दोनों में कुशल मैनेजर थी। अर्चना ही घर में वो शख्स थी जो परिवार के लोगों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह याद रखती थी और पार्टी का इंतजाम किया करती थी। यही नहीं वह नए साल में एक पारिवारिक गेट-टूगेदर का प्लान भी कर रही थी। 
अर्चना अपने पति की कंपनी केपीडीके बिल्डटेक में वाइस प्रेसीडेंट थी और कुछ दिन पहले ही एक विदेशी दौरे से लौटी थी। वह राजू सिंह की पार्टी में अपने बच्चों के साथ गई थी। अर्चना आर्किटेक्ट हैं और उनका कार्यालय पर्यावरण कॉम्पलेक्स, महरौली में है। वहीं पुलिस के अनुसार गोली महिला के सिर की हड्डी में फंसी हुई थी। अर्चना के सिर से गोली नहीं निकाली जा सकी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed