फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादी-पोते की मौतः जल्द होना था गृह प्रवेश, एक हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार

Wed, 25 Jul 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
delhi car crushed between 2 bus woman grandson died family about to shift in new home but finished
car accident in delhi - फोटो : जी पॉल

नंद नगरी इलाके में मंगलवार सुबह कार हादसे में मौत के आगोश में गए अमित के परिवार में मातम का माहौल है। परिवार के करीबियों ने बताया कि कुछ माह पहले उन्होंने कृष्णा नगर इलाके में करोड़ों रुपये का 200 गज में बना एक मकान खरीदा था।

delhi car crushed between 2 bus woman grandson died family about to shift in new home but finished
car accident in delhi - फोटो : अमर उजाला

उसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही थी। परिवार अपने इस नए मकान में गृह प्रवेश की तैयारी भी कर रहा था, लेकिन सब कुछ खत्म हो गया। इकलौते बेटे अमित और उसकी दादी लीलावती की मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है।

delhi car crushed between 2 bus woman grandson died family about to shift in new home but finished
car accident in delhi - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही परिवार को दादी-पोते की मौत की खबर मिली घर में कोहराम मच गया। अमित की मासूम बच्चियों को तो यह भी पता नहीं था कि उनके पिता हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चले गए। अमित के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि पिछले काफी समय से अमित का संयुक्त परिवार एजीसीआर एंक्लेव स्थित 200 गज के फ्लैट में रहता था। घर में दादा-दादी के अलावा अमित के माता-पिता व पत्नी-बच्चे रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi car crushed between 2 bus woman grandson died family about to shift in new home but finished
car accident in delhi - फोटो : अमर उजाला

परिवार को देखते हुए मकान छोटा पड़ रहा था। ऐसे में करीब पांच माह पूर्व कृष्णा नगर में बना बनाया मकान खरीदा था। जल्द ही परिवार उसमें शिफ्ट भी होने वाला था। लेकिन सब कुछ बिखर गया। इधर नंद नगरी थाने में अमित के पिता अपने बेटे और मां का शव बिना पोस्टमार्टम के ही सौंपने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
delhi car crushed between 2 bus woman grandson died family about to shift in new home but finished
car accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना था कि जो हो गया सो, हम अब आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। लेकिन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिवार को कानूनी औपचारिकताओं का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अमित व लीलावती का शव परिवार को सौंप भी दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed