फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली ब्लास्ट में एक और खुलासा: फरीदाबाद में छापामारी से डर गया था आतंकी डॉ. उमर!... हड़बड़ी में किया धमाका

Tue, 11 Nov 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Nov 2025 02:06 PM IST
सार

दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार को चला रहे व्यक्ति का फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी संबंध था। सूत्रों के अनुसार, पुलवामा निवासी और डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर उस हुंडई i20 कार को चला रहा था जिसका इस्तेमाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के पास हुए विस्फोट में किया गया था।

विज्ञापन
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
Delhi Car Blast - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद में हुई कार्रवाई के बाद संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद डर गया था। इसी हड़बड़ी में उसे दिल्ली में धमाके को अंजाम दे डाला। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कार में आईईडी लगाया गया था। यह आत्मघाती हमला था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं।


वहीं, घटनास्थल से कार में मिले शव का दिल्ली पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार में सवार शख्स डॉक्टर उमर मोहम्मद ही था या कोई और था। खुफिया एजेंसियों को शक है कार में उमर ही था। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
फरीदाबाद से भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट के बरामद होने के बाद एजेंसियां डॉक्टर उमर मोहम्मद की तलाश में जुटीं थीं। जांच में सामने आया है कि कार को चला रहे व्यक्ति का फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी संबंध था। सूत्रों के अनुसार, पुलवामा निवासी और डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर उस हुंडई i20 कार को चला रहा था जिसका इस्तेमाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के पास हुए विस्फोट में किया गया था।
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
घटनास्थल को पर्दा लगाकर सील किया गया - फोटो : पीटीआई
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के बीच एक संभावित संबंध है, जहां 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था। पुलिस ने कहा कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसके सीसीटीवी फुटेज में एक "मास्क पहने व्यक्ति" कार चलाते हुए दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
Delhi Car Blast Linked To Faridabad Module: Terrorist Dr Umar Triggered Explosion in Panic After Raid
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चलती कार में हुए एक विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई, 24 लोग घायल हो गए और कई वाहन जलकर खाक हो गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed