फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक हिलने लगा मकान और...: गहरी नींद में था परिवार, एक झटके में छह लोगों को अपने आगोश में ले गई मौत; तस्वीरें

Sun, 13 Jul 2025 01:57 PM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर जाने से दो साल की मासूम सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। हादसे के समय वहां दस लोग मौजूद थे। इमारत के मलबे की चपेट में आकर तीन अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse news family was in deep sleep Six members of a family died due to house collapse see p
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली में देर रात खाना के बाद अब्दुल मतलूब (55) का परिवार हंसी-मजाक के बीच अपने-अपने फ्लोर पर सोने चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि मौत दस्तक देने वाली है और अगली मनहूस सुबह उनके परिवार के छह सदस्यों को छीन लेगी। हादसे में घायल परवेज ने बताया कि देर रात सोने के कारण सुबह के समय सभी गहरी नींद में थे। तभी अचानक तेज कंपन हुई। चौथी मंजिल पर सो रहे परवेज को लगा कि भूकंप आया है। उसकी आंख खुली ही थी कि मकान तेज आवाज के साथ ढह गया।
Delhi Building Collapse news family was in deep sleep Six members of a family died due to house collapse see p
दिल्ली में मकान गिरा - फोटो : एएनआई
मलबे में आधा दबे परवेज को लगा कि अब जान नहीं बचेगी, लेकिन पड़ोसी और उसके दोस्त रिजवान ने उसे आवाज देकर मलबे से खींचना शुरू किया। उस पल लगा कि अभी जान बाकी है। कुछ ही देर में परवेज को मलबे से निकाल लिया गया। उसके सिर से खून बह रहा था। 
Delhi Building Collapse news family was in deep sleep Six members of a family died due to house collapse see p
दिल्ली में मकान गिरा - फोटो : एएनआई
मलबे में दबी पत्नी शीजा, बेटा अहमद और भाई नावेद दिखे
लहूलुहान हालत में बदहवास होकर उसने अपनी पत्नी, बच्चे और बाकी लोगों के बारे में पूछा। तभी उसे मलबे में दबी पत्नी शीजा, बेटा अहमद और भाई नावेद नजर आए। अपनी चोट की परवाह किए बिना परवेज तीनों को बचाने में जुट गया। अहमद अचेत था, जिससे परवेज डर गया, फिर उसने बेटे के सीने पर सिर रखकर उसकी धड़कन सुनी तो जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Building Collapse news family was in deep sleep Six members of a family died due to house collapse see p
दिल्ली में मकान गिरा, अब्दुल मतलूब का फाइल फोटो - फोटो : एएनआई/अमर उजाला
अहमद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर
बाकी पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। परवेज, शीजा, अहमद और नावेद को अस्पताल भेजा गया। अहमद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर है। अहमद वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। अब्दुल मतलूब के भतीजे सरफराज ने बताया कि उनके चाचा का आनंद विहार के सी-ब्लॉक में ड्राइक्लीन का काम है। 

 
विज्ञापन
Delhi Building Collapse news family was in deep sleep Six members of a family died due to house collapse see p
दिल्ली में हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : पीटीआई
परवेज, जावेद और नावेद उनके साथ काम करते थे। मकान की पहली मंजिल पर उनके चाचा मतलूब, चाची राबिया, भाई अब्दुल्ला और जावेद रहते थे। दूसरी मंजिल पर शादीशुदा बहन जूबिया और उसकी बेटी फौजिया तथा नावेद रहते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed