फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्डिंग हादसाः बोला चश्मदीद- घर से निकलते ही हुआ तेज धमाका, पीछे देखा तो ताश के पत्तों सी ढही इमारत

Thu, 27 Sep 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
delhi building collapse eyewitness says i exit home loud explosion saw back building fall like cards
building collapse in delhi - फोटो : अमर उजाला

हादसे में छह लोगों की मौत से उनके परिजन बुरी तरह टूट गए हैं। उमेश की पत्नी सीमा, उसके भाई लक्ष्मण (25), दो मासूम बच्चों आशी (3) व शौर्य (2) की मौत हो गई है। हादसे में उसकी साली मंजू (22) भी बुरी तरह जख्मी है। घर में एक साथ चार लोगों की मौत और दो के घायल होने से उमेश अपना होश खो बैठे हैं। वे बार-बार रोते हुए कह रहे हैं कि बच्चे मंगलवार को घर नहीं आते तो बच जाते।

delhi building collapse eyewitness says i exit home loud explosion saw back building fall like cards
अशोक विहार

हादसे से चंद मिनट पहले घर से निकला विमलेश पछता रहा था कि वह अपने मासूम बच्चों को अकेला छोड़कर क्यों गया। हादसे में उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। दीपचंद बंधु अस्पताल में मौजूद उमेश ने रोते हुए बताया कि कुछ दिन से उसकी पत्नी सीमा तीनों बच्चों आशी, शौर्य और रिशिका को लेकर उनकी नानी के घर मजनू का टीला गई हुई थी। बच्चे कुछ और दिन नानी के घर रहना चाहते थे, लेकिन रिशिका की परीक्षा होने के कारण मंगलवार शाम को अपने घर लौटना पड़ा।

delhi building collapse eyewitness says i exit home loud explosion saw back building fall like cards
ashok vihar victim

वहीं मंजू नौकरी करती है और द्वारका इलाके में रहती है। दीदी के लौटने की खबर मिलते ही वह भी मंगलवार को द्वारका से सावन पार्क दीदी के घर पहुंच गई। अब उमेश साली मंजू के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। उमेश इलाके में सैलून में काम करते हैं। दूसरी ओर, मूल रूप से हरदोई के रहने वाले विमलेश ने बताया कि दो कमरों के मकान में उसके चार बच्चे व पत्नी रहते थे। उसके भतीजे राज बहादुर का परिवार दूसरे कमरे में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi building collapse eyewitness says i exit home loud explosion saw back building fall like cards
ashok vihar

हादसे से चंद मिनट पहले ही वह दोनों बच्चों सुमनेश व रजनीश को छोड़कर निकला था। वह घर से चंद कदम दूर ही पहुंचा था कि अचानक तेज धमाका हुआ। वह घर की ओर भागा तो देखा उसकी बिल्डिंग ताश के पत्ते की तरह गिर रही थी। उसके सामने ही लोगों ने उसके दोनों बच्चों को निकाला, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
delhi building collapse eyewitness says i exit home loud explosion saw back building fall like cards
ashok vihar

वहीं, विमलेश के भतीजे राज बहादुर की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ संगीता की हादसे में मौत हो गई। घर में उस समय मुन्नी के दो रिश्तेदार कमला शंकर व विजय आए हुए थे। वह भी जख्मी हो गए। परिजन हादसे में घायल हुए लोगों की सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। विमलेश राजमिस्त्री है तो राजबहादुर बेलदारी करता है। अस्पताल में ही मौजूद नरोत्तम अपनी पत्नी निशा की सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है। नरोत्तम इलाके में एक शख्स की कार चलाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed