फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में सेक्स रैकेट: व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़कियों की फोटो, सौदा तय होने पर ग्राहक के पास ऐसे छोड़ी जाती थीं लड़कियां

Mon, 28 Mar 2022 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Mar 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi brothel racket busted in aerocity hotel three arrested including one lady read shocking revelations of accused
एरोसिटी के होटल में पकड़ा गया सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एरोसिटी (दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास का इलाका) के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने की खुलासे किए हैं जिससे पुलिस भी सकते में है कि कैसे उसकी नाक के नीचे एक सेक्स रैकेट न सिर्फ दिल्ली बल्कि एनसीआर में संगठित रूप से कार्य कर रहा था। अब भी इस गिरोह से जुड़े कई लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार महिला से भी कई तरह की जानकारी सामने आई है, आगे पढ़ें पूरा मामला...

Delhi brothel racket busted in aerocity hotel three arrested including one lady read shocking revelations of accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तैयार किया पूरा प्लान
पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को आईजीआई एयरपोर्ट थाने में एक गुप्त सूचना मिली कि एरोसिटी के होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा है। उक्त सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इसके लिए होटल हॉलीडे इन में एक रूम बुक किया और मुखबिर के माध्यम से दलाल को संपर्क किया। इसके बाद पुलिस टीम होटल के अंदर और बाहर तैनात हो गई। कुछ समय बाद एक लड़की वहां कार से उतरी, कार को नवीन नाम का दलाल चला रहा था। नवीन ने युवती को होटल के पोर्च पर उतारा और उससे कुछ पैसे टोकन के रूप में लिए।

Delhi brothel racket busted in aerocity hotel three arrested including one lady read shocking revelations of accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह लड़की होटल हॉलिडे इन में बुक उक्त रूम में पहुंची और नकली ग्राहक से एडवांस रुपये लिए। इसी के बाद एसआई देवेंद्र के निर्देश पर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची और महिला पुलिस की मदद से युवती को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दलाल नवीन को होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने इस मामले में आईटीपी एक्ट की धारा 4/5 के तहत आईजीआई थाने में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi brothel racket busted in aerocity hotel three arrested including one lady read shocking revelations of accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने सेक्स रैकेट चलाने के लिए गुरुग्राम में एक होटल लीज पर ले रखा था
बिहार निवासी दलाल नवीन से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें बिहार निवासी रियास सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। नवीन और रियास से पूछताछ में पता चला है कि ये लोग दिल्ली-एनसीआर में सेक्स रैकेट चला रहे हैं और गुरुग्राम के सेक्टर-45 में एक होटल इसी काम के लिए लीज पर ले रखा है। यह लोग पूरे दिल्ली-एनसीआर में संगठित रूप से अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस अन्य दलालों व आरोपियों को पकड़ने के लिए अब भी जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Delhi brothel racket busted in aerocity hotel three arrested including one lady read shocking revelations of accused
delhi police - फोटो : अमर उजाला

ऐसे चलता था सेक्स रैकेट
ग्राहक दलालों को निजी रूप से संपर्क करते थे और फिर उन्हें लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। लड़की से टोकन के रूप में कुछ रुपया लेने के बाद दलाल लड़की को ग्राहक की बताई जगह पर छोड़ देते थे। आरोपियों ने बताया कि परिचितों की मदद से धंधा चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक वैगनआर कार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रियास सिद्दीकी, नवीन और अल्पना(बदला गया नाम) शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed