फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने पूछा- क्या शिक्षा-स्वास्थ्य देना, गीता पढ़ाना आतंकवाद है?

Wed, 05 Feb 2020 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Feb 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020 kejriwal daughter harshita ask is providing health education is terrorism
हर्षिता केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री और पिता अरविंद केजरीवाल के लिए बीते पांच महीने से दफ्तर से छुट्टी लेकर चुनाव प्रचार कर रही हर्षिता केजरीवाल ने दिल्ली राजनीति पर खुलकर बात की है। उन्होंने वर्तमान समय में जिस तरह की राजनीति हो रही है उससे लेकर पिता को आतंकी कहे जाने तक हर मुद्दे पर अपनी राय रखी। जानिए उन्होंने क्या कहा....

Delhi Election 2020 kejriwal daughter harshita ask is providing health education is terrorism
हर्षिता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जब उनसे राजनीति के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं कि वो कहते हैं कि राजनीति गंदी चीज है लेकिन यह और नीचे गिर गई है। हर्षिता ने पूछा कि क्या स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मुफ्त मुहैया कराना आतंकवाद है? क्या बच्चों को शिक्षित करना आतंकवाद है? क्या बिजली और पानी व्यवस्था दुरुस्त करना आतंकवाद है?

Delhi Election 2020 kejriwal daughter harshita ask is providing health education is terrorism
हर्षिता केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

हर्षिता ने अपने पिता अरविंद केजरीवाल के बारे में बताते हुए कहा कि, मेरे पिता हमेशा से ही समाज सेवा में लगे रहे हैं। मुझे आज भी याद है कि वो मुझे, मेरे भाई को, दादी-दादी को सुबह छह बजे उठा कर भगवद गीता सुनाते थे और हमेशा 'इंसान का इंसान से हो भाईचारा' गाना गाकर हमें इसके बारे में बताते थे। क्या यह आतंकवाद है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Election 2020 kejriwal daughter harshita ask is providing health education is terrorism
केजरीवाल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षिता केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्हें आरोप लगाने दीजिए, उन्हें 200 सांसद लाने दीजिए 11 मुख्यमंत्री भी लाने दीजिए। 'आप' के लिए सिर्फ हम ही नहीं दिल्ली के दो करोड़ लोग भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लोग उन्हें 11 फरवरी को दिखा देंगे कि उन्होंने पांच सालों में हुए काम पर वोट किया है कि भाजपा के आरोपों पर।

विज्ञापन
Delhi Election 2020 kejriwal daughter harshita ask is providing health education is terrorism
केजरीवाल का परिवार - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल को आतंकी कहे जाने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी कहा कि दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। वो लोग 11 फरवरी के दिन जवाब देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed