फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, खुले वातावरण में मेहनत करने से बचने की सलाह

Sun, 23 Dec 2018 03:02 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Dec 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
delhi air pollution quality to increase dangerous
दिल्ली की धुंध - फोटो : एएनआई

राजधानी में ठंड की ठिठुरन के साथ हवा में प्रदूषण के कण भी एक ही जगह जम गए हैं। एनसीआर शहरों के बाद अब दिल्ली की हवा भी गंभीर प्रदूषण के जद में है। सिर्फ हरियाणा के गुरुग्राम की हवा मध्यम श्रेणी वाले प्रदूषण को दर्शा रही है। एनसीआर के अन्य शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति दिवाली के दौरान रिकॉर्ड होने वाले प्रदूषण के समीप पहुंच गई है। आम लोगों के लिए जारी हेल्थ एडवाइजरी में कहा गया है कि खुले वातावरण में दौड़ने और अत्यधिक परिश्रम वाला कार्य न करें। वहीं, श्वास रोग संबंधी मरीजों को इस मौसम में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। 

delhi air pollution quality to increase dangerous
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

सीपीसीबी की 24 घंटे वाली औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को को दिल्ली का एक्यूआई 421 (गंभीर श्रेणी का प्रदूषण) रिकॉर्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 386 (बहुत  खराब श्रेणी) में रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शनिवार को ही गाजियाबाद का एक्यूआई 458 (गंभीर श्रेणी का प्रदूषण) और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 438 रिकॉर्ड किया गया। जबकि, शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 407 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 407 गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया था।  नोएडा का एक्यूआई 434 रिकॉर्ड किया गया जबकि शुक्रवार को यह 394 था। वहीं, गुरुग्राम का एक्यूआई 197 (मध्यम श्रेणी प्रदूषण) और फरीदाबाद का एक्यूआई 392 (बहुत खराब श्रेणी) रिकॉर्ड किया गया।  

delhi air pollution quality to increase dangerous
delhi Air

क्या है एक्यूआई के मायने  
सीपीसीबी के मुताबिक 0 से 50 का एक्यूआई अच्छी हवा, 51 से 100 का एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 का एक्यूआई मध्यम व 201 से 300 का एक्यूआई खराब, 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब व 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर स्तर का प्रदूषण प्रदर्शित करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air pollution quality to increase dangerous
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
आपात स्तर पर पहुंचे पीएम कण  
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 अपने सामान्य से पांच गुना ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। शनिवार की रात 8 बजे पीएम 2.5 का स्तर 302 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। वहीं, पीएम 10 का स्तर 478 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। वहीं पीएम 2.5 का आपात स्तर 300 और पीएम 10 का आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।  
विज्ञापन
delhi air pollution quality to increase dangerous
Delhi air - फोटो : PTI
दो दिन खराब रह सकती है स्थिति 

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग (सफर) के मुताबिक दिल्ली समेत आसपास एनसीआर शहरों की वायु गुणवत्ता अगले दो दिन गंभीर से बहुत खराब स्तर वाले प्रदूषण की जद में रह सकती है। संभव है कि इसके बाद तेज हवा वातावरण में प्रदूषण कणों को बिखेरे और प्रदूषण का स्तर थोड़ा नीचे आ जाए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed