बाढ़ और बारिश के चलते कई राज्यों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 205.40 मीटर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से 0.57 मीटर ऊपर है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पढ़ें क्या हैं वो अलर्ट और प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के क्या इंतजाम किए हैं। नदी किनारे जाने से पहले इन अलर्ट को जरूर पढ़ लें...
2 of 10
yamuna river flood
- फोटो : ani
यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से उपर बह रही है। इसे देखते हुए बचाव और राहत कार्यों के लिए 43 नौका तैनात की गई हैं। कश्मीरी गेट के ओल्ड आयरन ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर ब्रिज के नजदीक पहुंच गया है। अब तक हथनी कुंड से 4 लाख क्यूसेक से भी ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है।
3 of 10
yamuna river flood
- फोटो : ani
एसडीएम ईस्ट अरुण गुप्ता ने बताया कि हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने की वजह से आज रात 9 से 11 बजे के बीच में यमुना नदी का जलस्तर 205.4 तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
4 of 10
yamuna river flood
- फोटो : ani
एसडीएम के अनुसार प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर पर अलर्ट से संबंधित घोषणाएं कर रहा है। नदी से जुड़े सभी इलाकों में सारी घोषणाएं करवाई जा रही हैं।
5 of 10
yamuna river flood
- फोटो : ani
प्रशासन की ओर से दी गई चेतावनी में कहा गया है कि लोग अपने बच्चों और पशुओं को नदी किनारे न जाने दें। जल्द से जल्द नदी का किनारे वाले इलाकों को छोड़कर ऊपरी इलाके में चले जाएं।