{"_id":"63b3972be2a894762d5099fb","slug":"delhi-accident-case-the-accused-had-taken-u-turn-twice-the-speed-of-the-car-was-only-between-20-to-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंझावला केस में सनसनीखेज खुलासा: पुलिस चौकी देख आरोपियों ने एक नहीं दो बार लिया था यू-टर्न, कार में ही फंसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंझावला केस में सनसनीखेज खुलासा: पुलिस चौकी देख आरोपियों ने एक नहीं दो बार लिया था यू-टर्न, कार में ही फंसा...
Tue, 03 Jan 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाले मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के कंझावला इलाके में शनिवार देर रात एक कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवती के शव को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाने की अमानवीय घटना का सोमवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक और नया मोड़ आया है।
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
कार कुतुबगढ़ की ओर जा रही थी। उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी और अपनी स्कूटी से कार का पीछा करने लगा। सौ मीटर आगे पुलिस चौकी को देखकर आरोपी ने कार से यूटर्न ले लिया।
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद ने बताया कि इस दौरान कार में कोई म्यूजिक नहीं बज रहा था और कार की स्पीड करीब 20 से 30 की थी। इसी बीच पुलिस कर्मियों का उनके पास फोन आया। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछा कि शव कफन में है क्या। उसने बताया कि कार के नीचे शव फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद कार सवार सलासर के पास जाकर एक बार फिर यूटर्न लेकर कंझावला की ओर जाने लगे। उन लोगों ने शव को ज्योति गांव के पास सड़क पर फेंक रोहिणी की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद ने बताया कि उसके बाद वह काम में लग गया। अगले दिन उसे दोस्तों से घटना का पता चला। उसने दोस्तों को बताया कि रात में उसने कार के नीचे शव फंसे देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सोमवार को उसे पुलिस ने थाने में बुलाया था जहां उन्होंने रात में जो कुछ देखा था सब कुछ बता दिया।