फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों की सर्द हवाओं से 16 साल में पहली बार ठिठुरी दिल्ली, अगले दो दिन और भारी

Wed, 25 Dec 2019 09:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Dec 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Day temperatures reached 12.7 degrees Celsius for the first time since 2003
दिल्ली में ठंड का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत दिन भर ठिठुरता रहा। बीते 16 सालों में पहली बार राजधानी में दिन का पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 2003 में 26 दिसंबर को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। दूसरी तरफ बुधवार तड़के का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हालात बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। इस बीच दिल्ली को गंभीर स्तर की ठंड कंपकपी छुड़ाएगी। 28 दिसंबर को हवा की चाल पुरबा होने से थोड़ी राहत मिल सकती है।


 

Day temperatures reached 12.7 degrees Celsius for the first time since 2003
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपने चपेट ले रखा है। जम्मू कश्मीर की तरफ से चल रही सर्द हवाएं पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के पूरे इलाके को ठंडा किए हुए हैं। हालात गंभीर सुबह के घने कोहरे के दिन में निचली सतह के बादल (100-200 मीटर ऊंचाई पर) तब्दील होने से बन गए हैं। इससे सूरज की रोशनी धरती की सतह तक नहीं पहुंच पा रही है।
 

Day temperatures reached 12.7 degrees Celsius for the first time since 2003
दिल्ली में ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव बताया कि हवाओं की दिशा व निचले स्तर पर बादल बनने से 14 दिसंबर से दिल्ली में गंभीर स्तर की ठंड पड़ रही है। इस दौरान दिल्ली के किसी न किसी स्टेशन पर इस स्तर की ठंड रिकॉर्ड की गई। हालांकि, दिल्ली के मानक सफरदजंग स्टेशन पर दो-तीनों में सामान्य ठंडक रिकॉर्ड हुई है। अगले दो दिनों तक दिन का तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा। 28 दिसंबर से हवाओं की दिशा पुरबा होने से कड़ाके की ठंडक से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Day temperatures reached 12.7 degrees Celsius for the first time since 2003
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

बीते सोलह साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि, बीते 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, लेकिन यह 12.9 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले 26 दिसंबर 2003 में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 28 दिसंबर 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 पर था। दोनों दिनों का तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस रहा था। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Day temperatures reached 12.7 degrees Celsius for the first time since 2003
ठंड से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में दिसंबर का 9 वां दिन रहा बेहद सर्द, 11 दिनों से पड़ रही सर्दी
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का 9वां दिन सबसे सर्द रहा। इससे पहले 2003 में सर्द दिनों की संख्या नौ रही थी। इसका रिकॉर्ड सफदरजंग स्टेशन से लिया जाता है। हालांकि, 14 दिसंबर से अभी तक दिल्ली के किसी न किसी स्टेशन पर गंभीर से बेहद सर्दी के स्तर का तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि 1997 में बेहद व गंभीर स्तर के ठंडक भरे 17 दिन रहे थे। इसमें से 13 दिनों तक लगातार ठंडक पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed