फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ने खुद ही बनाए चोर से शारीरिक संबंध ताकि पिता पुलिस में न कर सकें शिकायत

Fri, 22 Sep 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Sep 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
daughter made physical relation with thief so that father cant complain to police in delhi

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे वेलकम निवासी मो. शाहिद ने सूचना दी थी बदमाशों ने घर पर उसकी बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार बेटी की शादी की तैयारी के लिए बाजार गया था। घर में उनकी 12 साल की छोटी बेटी व बड़ी बेटी शबाना थी। इस बीच घर में कुछ बदमाश घुसे। बदमाशों ने छोटी बेटी को कमरे में बंद दिया, जबकि बड़ी बेटी शबाना के हाथ-पैर और मुंह बांधकर अलमारी में रखे 20 लाख रुपये और 10 लाख के जेवरात उड़ा लिए। शाहिद ने बताया कि बेटी शबाना की 26 नवंबर को शादी होने वाली है।  पुलिस टीम ने शबाना से पूछताछ की, तो उसके हाव-भाव पर शक हुआ। सर्विलांस के जरिये पड़ताल की गई।

daughter made physical relation with thief so that father cant complain to police in delhi

जांच के दौरान पता चला कि शबाना की गली में ही रहने वाले अनीस नामक युवक से लगातार बातचीत होती है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अनीस को बुलाया, तो वह जांच में सकपका गया। जल्दी ही उसने अपराध कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह शबाना से प्यार करता है। 2015 में दोनों ने चुपचाप शाहदरा में निकाह कर लिया था।  इधर, अब जब शबाना की शादी दूसरी जगह तय हुई, तो शबाना और अनीस ने लूट की साजिश रची। साजिश के तहत मंगलवार शाम करीब 6.15 बजे अनीस उसके घर पहुंचा। इधर, शबाना ने अपनी छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया। बाद में रुपये व जेवरात अनीस के हवाले कर खुद के हाथ-पैर बंधवा लिए। 7.15 बजे अनीस माल लेकर चला गया। परिजन घर पहुंचे तो शबाना ने लूट की बात बताई।

daughter made physical relation with thief so that father cant complain to police in delhi
- फोटो : अमर उजाला

अनीस ने घर आकर बनाए थे संबंध: शबाना को पूरा यकीन था कि यदि वह पिता से कहेगी कि लूटपाट से पहले बदमाशों ने उससे दुष्कर्म किया है, तो उसके परिजन कभी भी थाने में लूटपाट की शिकायत नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शबाना के पिता ने पुलिस को लूटपाट की बात बताई, लेकिन शबाना से दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया। अनीस ने बताया कि शबाना ने उसे घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहा था। उसका कहना था कि यदि परिवार पुलिस से शिकायत करता और पुलिस शबाना का मेडिकल करवाती, तो दुष्कर्म की पुष्टि होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
daughter made physical relation with thief so that father cant complain to police in delhi
लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर से शादी कर तलाक की थी योजना: परिवार ने शबाना की शादी भजनपुरा में रहने वाले डॉक्टर से तय की थी। शादी तय होने के बाद से शबाना काफी परेशान थी। शबाना व अनीस की योजना थी कि लूट के बाद सारा माल अनीस के घर पर रखवा दिया जाएगा। इधर, शादी कर शबाना ससुराल जाएगी, वहां किसी भी तरह पति से तलाक लेकर आ जाएगी। बाद में अनीस व शबाना दुनिया की नजरों में शादी कर साथ रहना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
daughter made physical relation with thief so that father cant complain to police in delhi
- फोटो : अमर उजाला

पिता ने जानबूझकर दी 20 लाख लूट की सूचना: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मो. शाहिद ने पुलिस पर जल्दी कार्रवाई करने का दबाव बनाने के लिए जानबूझकर 20 लाख कैश और 10 लाख के जेवरात लुटने की बात कही थी, लेकिन छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि 20 लाख नहीं, बल्कि दो लाख रुपये लूटे गए थे। जेवरात भी पूरे 10 लाख के नहीं थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed