फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दाती महाराज ने खोले ऐसे राज जानकर हर कोई हैरान, लेकिन इस सवाल पर साध ली चुप्पी

Thu, 21 Jun 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
daati maharaj blame on two supporters for conspiracy
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
दाती महाराज ने मीडिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि जब उनसे एक सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद से ही दाती महाराज आडियो और वीडियो के जरिए अपना पक्ष रख रहे थे लेकिन पुलिस जांच के शामिल होने के बाद वह बुधवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। दाती ने अपने दो पूर्व सहयोगियों पर रुपये के लेनदेन की वजह से फंसाने का आरोप लगाया। 
daati maharaj blame on two supporters for conspiracy
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वे अधिकांश सवालों से बचते रहे और पुलिस जांच का तर्क देकर टाल गए। उन्होंने कहा कि वे निर्दोष हैं और पुलिस की जांच पर भरोसा है। दाती महाराज ने अपने आश्रम में संवाददाताओं से कहा कि नवीन गुप्ता और सचिन जैन उनके आश्रम से काफी वर्षो से जुड़े हुए हैं।
 
daati maharaj blame on two supporters for conspiracy
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
इनका एक अन्य सहयोगी अभिषेक अग्रवाल से रुपयों का लेनदेन था, इसकी जानकारी उन्हें अब मिली है। दोनों का कहना है कि अग्रवाल के पास उनके 32 करोड़ रुपये हैं।  नवीन और सचिन उनसे बोले, हमारे पैसे दिलाओ वरना बर्बाद कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
daati maharaj blame on two supporters for conspiracy
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
दाती ने कहा कि गुरुग्राम में सचिन जैन ने सड़क पर उन्हें धमकी दी थी। इसी कड़ी में उनके खिलाफ साजिश रची गई है। पुलिस को इन दोनों के और आरोप लगाने वाली लड़की के कॉल डिटेल निकाल कर जांच करनी चाहिए। सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
daati maharaj blame on two supporters for conspiracy
फाइल फोटो
दाती से पूछा गया कि क्या वे लोगों से शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवा कर रखते हैं तो वे बात को टाल गए। कहा, पुलिस जांच कर रही है, वे कुछ नहीं बोलेंगे। पीड़िता के आरोप पर उन्होंने कहा कि आश्रम से जाने के बाद उनका कोई संपर्क नहीं है। आरोप पहले के हैं, सवाल पर उन्होंने कहा वे कुछ नहीं बोलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed