फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद मां ने चेताया तो खुले राज, सगे चाचा ने किया 10 साल की मासूम का बलात्कार

Tue, 19 Sep 2017 09:48 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
uncle raped ten year old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : 4 bp, blog

गुरुग्राम में रायन स्कूल में मासूम प्रद्युमन के साथ हुई वारदात के बाद जारी की गई गाइड लाइंस को देखकर बुराड़ी में एक मां ने अपनी 10 साल की बच्ची की काउंसलिंग की। बच्ची का भरोसा जीतकर मां ने उससे कभी कुछ भी न छुपाने के लिए कहा।

uncle raped ten year old girl
रेप - फोटो : self

मां की काउंसलिंग के बाद बच्ची में विश्वास जागा। इसके बाद उसने जो खुलासा किया, उससे मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम ने बताया कि उसके सगे चाचा ने उसेे अपनी हवस का शिकार बनाया था। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

uncle raped ten year old girl
demo pic

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह एक पब्लिक स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है। रायन स्कूल में मासूम प्रद्युमन की हत्या के बाद मासूम की मां के दिल में भी बुरी तरह खौफ था। टीवी व अखबार के माध्यम से उसने बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों को पढ़ा और मासूम की काउंसलिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
uncle raped ten year old girl
demo pic

उसने बच्ची का भरोसा जीतकर कहा कि कभी अपनी मां से कुछ छुपाते नहीं हैं, जो भी आपसे से गंदी बात करे, फौरन मम्मी को आकर बताना चाहिए। मां की बात सुनकर मासूम का विश्वास जागा और उसने अपने चाचा की गंदी हरकत के बारे में मां को बताया।

विज्ञापन
uncle raped ten year old girl
rape - फोटो : amar ujala.

​फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि मई  में उसने बच्ची को हवस का शिकार बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed