पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केजीपी) पर मंगलवार की सुबह तड़के करीब चार बजे कटेसरा गांव के पास एक कैंटर ने पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे सात लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
बेटी की शादी के लिए जा रहे थे मथुरा, कैंटर की टक्कर ने लील ली 7 जिंदगियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में पिकअप चालक प्रवीण और एक साल के एक बच्चे अनमोल को कोई चोट नहीं आई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और 20 जून को बेटी की शादी के लिए मोहाली से मथुरा जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मथुरा जिले के मांट तहसील के गांव श्याम नंगला निवासी देवी सिंह परिवार व भाइयों के साथ पंजाब के मोहाली के खल्लड़ सेक्टर में रहते थे। वहां वह गैस सिलेंडरों की सप्लाई का काम करते थे।
20 जून को देवी सिंह की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी थी। इस कारण वे सोमवार की रात को पूरे परिवार सहित सिलेंडर सप्लाई करने वाली अपनी पिकअप गाड़ी से गांव श्याम नंगला के लिए निकले। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वह केजीपी पर गांव कटेसरा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने पिकअप में जबरदस्त टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही पलवल पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जिला नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस बुलवा ली। पुलिस ने लोगों व एंबुलेंस चालकों की मदद से दुर्घटना में मरने वाले देवी सिंह (55), ओमवती (38), जतिन (16), विजयपाल (40), सीमा (15), एक अन्य विजयपाल (40), अनन्या (4) के शवों को दो एंबुलेंसों में रखवा कर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। जबकि घायल हुए रीना, संगीता, सूरज, शालू, सचिन व राखी को एक अन्य एंबुलेंस में ले जाया गया।