फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही परिवार के 13 लोग ऐसे करते थे मेट्रो में चोरी, इनका तरीका जान पुलिस भी हैरान

Thu, 21 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
thirteen of a family use to travel from agra to delhi to stole mobiles in delhi metro, arrested
मोबाइल चोरी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने आगरा से दिल्ली आकर मेट्रो में जेबतराशी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह नाबालिग समेत 13 को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने नौ मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

thirteen of a family use to travel from agra to delhi to stole mobiles in delhi metro, arrested
mobile theft - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को तीन युवक कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाना पहुंचे। तीनों ने बताया कि उनके मोबाइल चोरी हो गए हैं। थाना प्रभारी कंचन लाल मीणा तीनों शिकायतकर्ताओं को लेकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचे और फुटेज की जांच करने लगे। युवकों के पास लाल शर्ट पहने हुए युवक दिखा।

thirteen of a family use to travel from agra to delhi to stole mobiles in delhi metro, arrested
pickpocketing

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक मोबाइल चोर पकड़ा गया है। पुलिस उसे लेकर कश्मीरी गेट थाना पहुंची। युवकों ने उसे पहचान लिया। उसकी पहचान आगरा के विष्णुपुरा गांव निवासी बच्चन सिंह (24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गैंग में काफी लोग हैं, जो सब्जी मंडी इलाके में एक पार्क में मौजूद हैं। बच्चन सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने पार्क में घेराबंदी कर छह नाबालिग समेत 12 को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
thirteen of a family use to travel from agra to delhi to stole mobiles in delhi metro, arrested
mobile theft - फोटो : अमर उजाला

एक दिन में पांच से सात मोबाइल करते थे चोरी आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक दिन में पांच से सात मोबाइल चुराते हैं। बच्चन सिंह ने बताया कि गैंग के सदस्य मेट्रो में चढ़ने और उतरने के दौरान भीड़भाड़ कर चोरी करते थे। गैंग के कुछ सदस्य वारदात को अंजाम देते, जबकि बाकी सदस्य सब्जी मंडी स्थित पार्क में रहते। घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत मोबाइल को अपने सहयोगी तक पहुंचा देते थे।

विज्ञापन
thirteen of a family use to travel from agra to delhi to stole mobiles in delhi metro, arrested
pickpocket

टारगेट पूरा नहीं होने पर सभी सदस्य रैन बसेरे में रुक जाते थे। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने के बाद वह गांव जाते थे, जहां कीमती मोबाइल भी दो से तीन हजार में बेच देते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गैंग में कई और सदस्य हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस इनके खरीददारों से मोबाइल की बरामदगी का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed