{"_id":"59c2951a4f1c1b9b688b5b50","slug":"daughter-plotted-plot-of-loot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" बाप ने शादी के लिए कहा तो कलयुगी बेटी ने प्रेमी से लुटा दिया अपना ही घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ने शादी के लिए कहा तो कलयुगी बेटी ने प्रेमी से लुटा दिया अपना ही घर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीलमपुर इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर को लुटवा दिया। लेकिन युवती व उसके शादीशुदा प्रेमी का भेद 12 घंटे के भीतर ही खुल गया। पुलिस ने अपना ही घर लुटवाने के आरोप में शबाना (23) व उसके प्रेमी मोहम्मद अनीस (34) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गए दो लाख रुपये और करीब 8 लाख रुपये के सभी जेवरात बरामद कर लिये हैं।
लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल परिवार ने युवती की 26 नवंबर को कहीं और शादी तय कर दी थी। युवती ने घर के पास ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर सारी साजिश रची। पुलिस की मानें तो अनीस दो साल पहले शबाना से चुपचाप निकाह भी किया हुआ था। इसके अलावा अनीस ने आठ साल पहले शादी भी की हुई थी। उसके यहां कोई बच्चा नहीं था।
लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.00 बजे वेलकम निवासी मो. शाहिद ने बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट की कॉल की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार बेटी की शादी की तैयारी के लिए बाजार गया था। घर में उनकी 12 साल की छोटी बेटी व बड़ी बेटी शबाना मौजूद थे। इस बीच घर में कुछ बदमाश घुसे। बदमाशों ने छोटी बेटी को कमरे में बंद दिया, जबकि बड़ी बेटी के हाथ-पैर और मुंह बांधकर अल्मारी में रखे 20 लाख कैश और 10 लाख रुपये के जेवरा उड़ा लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शबाना की गली में ही रहने वाले अनीस नामक युवक से लगातार बातचीत होती है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अनीस को बुलाया तो वह पुलिस की जांच में सकपका गया। जल्दी ही उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह शबाना से प्यार करता है। आठ साल शादी होने के बाद भी उसका यहां बच्चा नहीं है। शबाना से एक बार फोन पर बातचीत होने के बाद उसकी नजदीकी बढ़ी। दोनों ने मिलना शुरू किया। 2015 में दोनों ने चुपचाप शाहदरा में निकाह कर लिया।
विज्ञापन
demo pic
शबाना ब्यूटीशियन की क्लास के बहाने उससे मिलने लगी। अब जब शबाना की शादी तय हुई तो शबाना ने अनीस ने लूट की योजना बनाई। योजना के तहत शाम करीब 6.15 बजे अनीस उसके घर पहुंचा। इधर शबाना ने अपनी छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया। बाद में रुपये व जेवरात अनीस के हवाले कर खुद के हाथ-पैर बंधवा लिये। 7.15 बजे अनीस माल लेकर चला गया। परिजन घर पहुंचे तो उसने माता-पिता को लूट की बात बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भेद खुलने के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।