फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीटेक छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस को दौड़ाया, मंदिर में झुलसी थी किशोरी

Sat, 16 Jul 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 03:28 AM IST
विज्ञापन
teenager burnt in temple, angry mob create ruckus
छात्रा की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बीटेक छात्रा अनुराधा की जलने से हुई मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शव सड़क पर रखकर चार घंटे जम कर हंगामा किया। लोग इतने आक्रोशित थे कि वह पुलिस से भी उलझ गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। भीड़ से बचने के लिए पुलिसकर्मी एक मकान में घुस गए। बाद में एसडीएम और सीओ के समझानेऔर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। दूसरी तरफ, छात्रा की मां ने इस मामले में मृतका की सहेली और एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

teenager burnt in temple, angry mob create ruckus
छात्रा की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम छात्रा का शव गोविंदपुरम डबल स्टोरी स्थित उसके आवास पर पहुंचा। उस समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। छात्रा के शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोग शव को घर के सामने सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम और सीओ सदर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

teenager burnt in temple, angry mob create ruckus
छात्रा की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने समझाने का प्रयास किया, मगर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान कुछ गुस्साए लोगों की दरोगा जीत पाल और राजेंद्र मलिक से नोकझोक हो गई और उनके साथ अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने पास के एक घर में जाकर जान बचाई। करीब चार घंटे के प्रदर्शन के बाद एसडीएम द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद परिजनों ने छात्रा का अंतिम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
teenager burnt in temple, angry mob create ruckus
छात्रा की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ, मृतक छात्रा अनुराधा की मां कल्पना पटेल ने आरोप लगाया है कि बुधवार को बेटी के पास उसकी सहेली का कई बार फोन आया था। बृहस्पतिवार को उनकी बेटी कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर बाद उनकी बेटी के फोन से किसी अंजान शख्स ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी बिजलीघर के निकट एक मंदिर में जल चुकी है। उसने यह भी बताया कि उसने वहां से एक लड़की और एक लड़के को भागते देखा है। यह भी कहा कि कि मेरठ अस्पताल से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल जाते समय रास्ते में उनकी बेटी अनुराधा ने उन्हें बताया उसकी सहेली और एक लड़के ने उस पर जबरन केरोसिन उड़ेल कर आग लगाई थी।

विज्ञापन
teenager burnt in temple, angry mob create ruckus
छात्रा की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर मामले जांच की जा रही है। बता दें कि गोविंदपुरी डबल स्टोरी स्थित बिजलीघर के निकट मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर बीटेक की छात्रा अनुराधा (19) झुलस गई थी। रात में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया था। वह गोविंदपुरी डबल स्टोरी 63 ब्लाक निवासी वीरेंद्र पटेल की बेटी थी। वीरेंद्र घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई करते हैं। अनुराधा मेरठ बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed