फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवा करोड़ की शर्ट पहनने वाले को बेटे के सामने पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 15 Jul 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pune businessman who became famous for 'gold shirt' murdered

महाराष्ट्र के पुणे में सोने की शर्ट पहनने वाले 48 वर्षीय व्यवसायी की उसके बेटे के सामने पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। दत्ता फुगे पुणे के पिंपरी-छिंछवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसाय करते थे। वो अपने क्षेत्र में तब चर्चा का विषय बन गए थे जब 2012 में उन्होंने 3.5 किलोग्राम की सोने की शर्ट करीब 1.27 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदी थी।

Trending Videos

साढ़े तीन करोड़ की शर्ट पहने वाले की बेटे के सामने पीट-पीट कर हत्या

Pune businessman who became famous for 'gold shirt' murdered
पुलिस ने बताया कि फुगे पर उनके बेटे के सामने ही 12 लोगों ने हमला किया। हमला दीघी क्षेत्र के एक खुले मैदान में बृहस्पतिवार देर रात 11.30 बजे के करीब किया गया। फुगे पर धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया।

साढ़े तीन करोड़ की शर्ट पहने वाले की बेटे के सामने पीट-पीट कर हत्या

Pune businessman who became famous for 'gold shirt' murdered
पुलिस इंस्पेक्टर नवनाथ घोगारे ने बताया कि 'प्रथम दृष्टया मिल रही जानकारी के अनुसार फुगे और उनके बेटे को हमलावरों में से किसी एक ने जनमदिन मनाने के लिए बुलाया था। हम मामले की जांच कर रहे हैं और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फुगे कैसे उस खुले मैदान में पहुंचे जहां उनकी हत्या की गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की शर्ट पहने वाले की बेटे के सामने पीट-पीट कर हत्या

Pune businessman who became famous for 'gold shirt' murdered
पुलिस ने कहा है कि फुगे का 22 वर्षीय बेटा भी उसी स्थान पर 'जन्मदिन' मनाने के लिए पहुंचा था और वो अपने पिता की मौत का गवाह है जिसे हमलावरों ने छोड़ दिया। फुगे पिंपरी- छिंछवाड़ नगर निगम से पूर्व पार्षद के पति रहे हैं और उनका चिटफंड और पैसे उधार देने का व्यवसाय करता था।

 
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की शर्ट पहने वाले की बेटे के सामने पीट-पीट कर हत्या

Pune businessman who became famous for 'gold shirt' murdered

पुलिस को शक है कि इस हत्या की वजह पैसे की लेन देन  हो सकती है। पुलिस इंस्पेक्टर नवनाथ ने बताया कि हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है और इस बात की आशंका है कि इस हत्या के पीछे पैसे के लेन देन की वजह हो सकती है। बता दें कि 2012 में फुगे ने खुद को सोने की शर्ट खरीदी थी। उनके द्वारा ऑर्डर की गई शर्ट को बनाने में 15 सुनारों ने 2 हफ्ते हर दिन 16 घंटे लगातार काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed