यूपी एटीएस की टीम ने शनिवार रात दस घंटे चले आपरेशन में बड़ी साजिश नाकाम करते हुए नोएडा के हिंडन विहार व सदरपुर से 9 और मुगलसराय के पास चंदौली से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। हिंडन विहार में जिस घर में नक्सली किराये पर रह रहे थे उसके मकान मालिक सहित 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
2 of 9
गिरफ्तार नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में आयोजित प्रेसवार्ता में यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण के मुताबिक, नक्सलियों ने अपने आप को मजबूत करने के लिए स्लीपर सेल की तर्ज पर नोएडा में पैर जमाए थे और यहां आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए बडे़ उद्यमी और नेताओं की हत्याएं करना, फिरौती के लिए अपहरण व बैंक डकैती करना मुख्य उद्देश्य था।
3 of 9
गिरफ्तार नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
नक्सलियों ने नोएडा में प्रापर्टी डीलिंग का काम भी शुरू कर दिया था। इसके जरिये वे नोएडा-एनसीआर के अमीर लोगों का डाटा एकत्र कर रहे थे, ताकि उनसे नजदीकी बढ़ाकर परिजनों या उन्हीं का अपहरण करके फिरौती के रुपयों से खतरनाक मंसूबो को अंजाम दिया जा सके। वहीं, दिवाली तक बड़ी वारदात को अंजाम देने की भी साजिश रची जा रही थी।
4 of 9
नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले एक नागरिक ने सूचना दी थी कि बरौला के पास हिंडन विहार में कुछ संदिग्ध लोग रह रहे हैं। इसी बीच सूचना मिली कि नक्सली जल्द ही हथियारों का जखीरा नोएडा लाने की योजना बना रहे हैं। एटीएस की टीम उसका इंतजार करने लगी, लेकिन तभी सर्विलांस पर नक्सलियों की ओर से एक बड़ी घटना को अंजाम देने की बात पता चली।
5 of 9
गिरफ्तार नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने शनिवार रात को हिंडन विहार में छापेमारी करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की गई तो कुछ और साथियों की जानकारी हुई। तड़के करीब 4 बजे चार नक्सलियों को सदरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। नक्सलियों से हुई पूछताछ में पता चला कि सरगना सुनील रविदास चंदौली में है।