नोएडा के बड़े मार्केट में स्थित एक स्पा सेंटर में ऐसे घिनौने काम करने वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। यहां के अंधेरे कमरों के पीछे छिपा सच जब सामने आया तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए कि आखिर शहर के एक प्रमुख बाजार में इतना बड़ा सेक्स रैकेट कैसे काम कर रहा है।
2 of 6
sex racket in noida spa
- फोटो : अमर उजाला
शहर की प्रमुख मार्केट सेक्टर-18 में स्पा सेंटर व मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारकर 18 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इसमें स्पा की महिला व पुरुष कर्मचारी के साथ ग्राहक भी शामिल हैं।
3 of 6
sex racket in noida spa
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-18 के जी ब्लॉक में वेदांता स्पा एंड वेलनेस मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने छापा मारकर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
4 of 6
sex racket in noida spa
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी प्रथम पीयूष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में स्पा की महिला मैनेजर नताशा और सेल्समैन निखिल रोहिल्ला समेत कुल 12 लड़कियां और छह लड़के शामिल हैं। इसमें कर्मचारी और ग्राहक दोनों हैं। छापेमारी के दौरान ये लोग स्पा के अंधेरे कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पा का मालिक सरस्वती गार्डन दिल्ली निवासी राजेश वर्मा है।
5 of 6
sex racket in noida spa
- फोटो : अमर उजाला
उसकी तलाश जारी है। स्पा सेंटर सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलता था। प्रतिदिन लगभग 100 ग्राहक यहां आते हैं। गिरफ्तार लड़कियों को प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था। इन्हें ग्राहक से मिलने वाली रकम का 25 से 35 फीसदी हिस्सा दिया जाता था। इस स्पा सेंटर में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था।