फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

और गहराया सुनंदा पुष्कर की मौत का राज, पॉलीग्राफी टेस्ट भी हुआ फेल

Fri, 28 Jul 2017 02:28 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
polygraphy test also failed in sunanda pushkar death case, sit to submit its final report
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले से पॉलीग्राफी टेस्ट से भी पर्दा नहीं उठा है। पुलिस ने कुल छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया था। पॉलीग्राफी टेस्ट से पुलिस को कुछ भी सुराग हासिल नहीं हुआ है।

polygraphy test also failed in sunanda pushkar death case, sit to submit its final report
sunanda pushkar - फोटो : अमर उजाला
​दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दर्ज ही फाइनल रिपोर्ट दाखिल करेगी। केस को फाइनल स्टेज पर पहुंचाने के लिए नवगठित एसआईटी की बैठकें शुरू हो गई हैं। एसआईटी इस मामले को अंतिम रूप देने में जुट गई है।
polygraphy test also failed in sunanda pushkar death case, sit to submit its final report
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया

सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच के लिए हाल ही में गठित एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि एसआईटी ने सुनंदा की मौत को लेकर छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया था। इनमें सुनंदा के नौकर नारायण, ड्राइवर बजरंगी, शशि थरूर के पीए विकास, दोस्त संजय दीवार समेत छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
polygraphy test also failed in sunanda pushkar death case, sit to submit its final report
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया

ये टेस्ट सीबीआई की लोधी कॉलोनी स्थित फोरेंसिक लैब में हुआ था। एसआईटी के सदस्य ने बताया कि  टेस्ट की रिपोर्ट काफी पहले आ गई थी। एसआईटी को लग रहा था कि पॉलीग्राफी टेस्ट कराने से सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच आगे बढ़ेगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। एसआईटी इस मामले में अब कई रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
polygraphy test also failed in sunanda pushkar death case, sit to submit its final report
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
एसआईटी के इस सदस्य ने बताया कि  सुनंदा पुष्कर मौत मामले को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए एसआईटी की बैठकें शुरू हो गई है। पहली बैठक कुछ दिन पहले पुलिस मुख्यालय में हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed