फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटायर्ड मेजर जनरल के फार्महाउस में चल रहा था हाईप्रोफाइल कसीनो रैकेट, मौके से मिली ये चीजें

Thu, 24 Aug 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
 Police busts casino-cum-bar in south Delhi, nab 30 people
Police busts casino-cum-bar

 विजिलेंस ब्रांच ने फतेहपुरबेरी थाना इलाके में स्थित एक फार्महाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल कसीनो रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुछ महिलाओं समेत 30 अमीरजादों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर बिल्डर व व्यवसायी हैं और फरीदाबाद, गुरुग्राम, नेपाल व दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से करीब तीन करोड़ रुपये की वाइन/शराब, करोड़ों रुपये के कॉइन्स व 13 लग्जरी गाडिय़ां बरामद की हैं। ये भी बताया जा रहा है कि इस फार्महाउस में ज्यादातर टीवी सीरियल व फिल्मों की शूटिंग होती है। इस फार्महाउस में ये कसीनो करीब दो महीने से चल रहा था।  

 Police busts casino-cum-bar in south Delhi, nab 30 people
Police busts casino-cum-bar

दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार विजिलेंस ब्रांच के इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम को 22 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि डेरा मांडी रोड, फतेहपुरबेरी स्थित एक फार्महाउस में कसीनो चल रहा है। इस सूचना के बाद एसीपी रामसिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई कैलाश चंद, जितेन्द्र सिंह आदि की विशेष टीम बनाई गई।  

 Police busts casino-cum-bar in south Delhi, nab 30 people
Police busts casino-cum-bar

पुलिस टीम ने यहां दबिश दी तो काफी लोग ताश व चार टेबल पर कसीनो खेला जा रहा था। हर टेबल पर आयोजक व अटेंडेंस मौजूद थे। पुलिस की दबिश के समय करोड़ों रुपये दांव पर लग चुका था। पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि फार्महाउस सुरेश यादव का है। सुरेश यादव आर्मी से रिटायर मेजर जनरल है। पुलिस को मौके से काफी मात्रा में शराब व वाइन बरामद की। बरामद वाइन की कीमत ही 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में पांच महिला समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 14 केसीनो खेलने वाले व पांच महिलाएं शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
 Police busts casino-cum-bar in south Delhi, nab 30 people
Police busts casino-cum-bar

इस बाबत फतेहपुरबेरी थाने में जुआ खेलने व एक्साइज एक्ट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में प्रॉपर्टी डीलर, आयोजक, केसीनो खेलने वाले और अटेंडेंट हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये केसीनो करीब दो महीने से चल रहा था। करीब 13 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में कई नामी टीवी सीरियल व फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। आरोपियों ने इस तरह इंतजाम कर रखे थे कि पुलिस को केसीनो चलने की भनक तक नहीं लगने दी। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस नेबसराय, वसंतकुंज आदि जगहों पर तीन केसीनो को पर्दाफाश कर चुकी है।  

विज्ञापन
 Police busts casino-cum-bar in south Delhi, nab 30 people
Police busts casino-cum-bar

बरामद सामान
4,88,1000 रुपये की  कीमत के 1627 गेम्बलिंग सिक्के (एक सिक्के की कीमत तीन हजार रुपये), 21,60,000 रुपये की कीमत के 720 गेम्बलिंग सिक्के (एक सिक्के की कीमत तीन हजार रुपये), 1,90,00000 रुपये की कीमत के 1900 गेम्बलिंग सिक्के (एक सिक्के की कीमत दस हजार रुपये), 4500000 रुपये की कीमत के 900 गेम्बलिंग सिक्के (एक सिक्के की कीमत 5 हजार रुपये), 300000 रुपये की कीमत के 300 गेम्बलिंग सिक्के (एक सिक्के की कीमत पांच हजार), 300000 रुपये की कीमत के 300 गेम्बलिंग(एक हजार रुपये), अलग-अलग कीमत के सिक्के तीन हजार गेम्बलिंग सिक्के(इन सिक्कों की कीमत मौकेपर तय होती थी), 468 प्लेईंग कार्ड, 45 प्लेईंग कार्ड  पैकेट, महंगी शराब की 42 बोतल, बीयर की 11 बोतल और वाइन बरामद की है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed