फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों के छूट रहे पसीने

Fri, 20 Oct 2017 02:17 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Oct 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi gets life threat on phone, special search team on probe
pm modi - फोटो : pti

देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां उस समय एक्शन मोड में आ गई जब उन्हें प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी की जानकारी मिली। प्रधानमंत्री आवास में भी आग लगाने की धमकी दी गई है।

pm narendra modi gets life threat on phone, special search team on probe
pm modi - फोटो : pti

यूपी पुलिस कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है। धमकी मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास की बाहर की सुरक्षा का मंगलवार को जायजा लिया गया।  

pm narendra modi gets life threat on phone, special search team on probe
pm modi - फोटो : pti

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी पुलिस के लखनऊ कंट्रोल रूम से मंगलवार तड़के करीब 4.40 बजे नई दिल्ली जिले के तीन थानों तुगलक रोड, चाणक्यपुरी व साउथ एवेन्यू में शिकायत लिखवाई गई थी। इसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति ने फोन कर कहा है कि प्रधानमंत्री की जान को खतरा है और वह प्रधानमंत्री को मार देगा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास में आग लगा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi gets life threat on phone, special search team on probe
pm modi - फोटो : pti

ऐसा वह अगले कुछ दिन में कर देगा। धमकी देने वाले ने मोबाइल से यूपी पुलिस के हेड ऑपरेटर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को बताया गया।

विज्ञापन
pm narendra modi gets life threat on phone, special search team on probe
pm modi - फोटो : pti

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर 95603134.. से धमकी दी गई है वह हौजखास में रहने वाले किसी इंद्रमणि के नाम रजिस्टर्ड है। मंगलवार शाम तक धमकी देने वाले के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के आसपास के मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध को तुरंत पकड़ने के आदेश दे दिए गए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed