{"_id":"59e748f74f1c1bdb538b8156","slug":"pm-narendra-modi-gets-life-threat-on-phone-special-search-team-on-probe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों के छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों के छूट रहे पसीने
Fri, 20 Oct 2017 02:17 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Oct 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pm modi
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां उस समय एक्शन मोड में आ गई जब उन्हें प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी की जानकारी मिली। प्रधानमंत्री आवास में भी आग लगाने की धमकी दी गई है।
2 of 5
pm modi
- फोटो : pti
यूपी पुलिस कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है। धमकी मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास की बाहर की सुरक्षा का मंगलवार को जायजा लिया गया।
3 of 5
pm modi
- फोटो : pti
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी पुलिस के लखनऊ कंट्रोल रूम से मंगलवार तड़के करीब 4.40 बजे नई दिल्ली जिले के तीन थानों तुगलक रोड, चाणक्यपुरी व साउथ एवेन्यू में शिकायत लिखवाई गई थी। इसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति ने फोन कर कहा है कि प्रधानमंत्री की जान को खतरा है और वह प्रधानमंत्री को मार देगा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास में आग लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pm modi
- फोटो : pti
ऐसा वह अगले कुछ दिन में कर देगा। धमकी देने वाले ने मोबाइल से यूपी पुलिस के हेड ऑपरेटर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को बताया गया।
विज्ञापन
5 of 5
pm modi
- फोटो : pti
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर 95603134.. से धमकी दी गई है वह हौजखास में रहने वाले किसी इंद्रमणि के नाम रजिस्टर्ड है। मंगलवार शाम तक धमकी देने वाले के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के आसपास के मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध को तुरंत पकड़ने के आदेश दे दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।