फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुनैद की हत्या के तीन दिन बाद ही आरोपी ने रचाई शादी, इंटरनेट से लेता था केस का अपडेट

Mon, 10 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
palwal lynching case main accused gets married after third day of juanid murder
जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी।
जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी नरेश तक पहुंचने के लिए करीब एक हजार दैनिक यात्रियों से पुलिस ने पूछताछ की। वारदात के समय दिल्ली-मथुरा शटल में मौजूद दैनिक यात्रियों की जानकारी इकट्ठा की गई। मुखबिरी और इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के इस्तेमाल से नरेश तक पहुंचना संभव हुआ। 
palwal lynching case main accused gets married after third day of juanid murder
junaid murder
सीआईए टीम के मुताबिक, घटना के तीन दिन बाद नरेश ने एक युवती से मथुरा के मंदिर में शादी रचाई। उसको लेकर नरेश ट्रेन से पहले सूरत पहुंचा। यहां से महाराष्ट्र के धुले जिला पहुंचा। यहां दंपति एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगा। नरेश ने एक सोलर इक्विपमेंट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर ली। पुलिस के मुताबिक नरेश ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया था। 
palwal lynching case main accused gets married after third day of juanid murder
junaid murder
28 जुलाई को पुलिस ने नरेश के भाई सुरेश और पिता को बुलाकर पूछताछ भी की थी, उनसे कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाने पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। नरेश ने भमरौला गांव के एक रसूखदार को लैंडलाइन से फोन कर हालात के बारे में जानकारी ली थी। रसूखदार ने नरेश से उसका पता पूछ कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस नरेश को पकड़ सकी। सीआईए के एसआई सुरेश मलिक ने बताया कि आरोपी की पत्नी को भी लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
palwal lynching case main accused gets married after third day of juanid murder
junaid murder
कमल दीप गोयल एसपी, जीआरपी ने बताया कि हर एक दैनिक यात्री के मोबाइल फोन की डिटेल इकट्ठा कर जांच की गई। जांच में अन्य यात्रियों के मोबाइल तो ऑन मिले, लेकिन सिर्फ नरेश का ही फोन 22 जून की शाम से बंद मिला। उसकी कॉल डिटेल चेक की गई, तो अंतिम बात भाई सुरेश से की गई थी। शक होने पर पुलिस ने नरेश को फोन की और डिटेल चेक की। 
विज्ञापन
palwal lynching case main accused gets married after third day of juanid murder
जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : ANI
उसके मोबाइल की लोकेशन रोजाना शिवाजी ब्रिज से पलवल के बीच आती थी, 22 जून को मोबाइल की लोकेशन असावटी स्टेशन मिली। पुलिस को शक हुआ तो उसके पिता और भाई सुरेश को बुलाकर पूछताछ की गई। दोनों ने पुलिस को बताया था कि नरेश बिना बताए ही कहीं चला गया है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य और नरेश के गायब होने से पुलिस का शक पक्का हो गया था, अब पुलिस को सिर्फ उसकी तलाश करनी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed