फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू ईयर पार्टी के बाद सुबह पति ने खोला दरवाजा तो फंदे से लटकती मिली पत्नी और बेटी

Wed, 03 Jan 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 10:27 AM IST
सार

सोमवार को पत्नी से अनबन के बाद पति चला गया था अपने भाई के घर कौशांबी 
सवा साल की बेटी के साथ फंदे से झूली महिला नर्स...
- सोमवार को पत्नी से अनबन के बाद पति चला गया था अपने भाई के घर कौशांबी 
- मंगलवार सुबह घर पहुंचा तो पत्नी व बेटी की मौत का पता चला, अंदर से बंद था दरवाजा 
- पुलिस को आशंका बेटी की हत्या कर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन जारी 
- पूर्वी दिल्ली के मधु विहार की घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस भेजा 
- पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, शुरूआती जांच के बाद पुलिस बता रही घरेलू कलह 
- पांच साल पहले यबरीना नामक महिला ने किया था अभी कुमार से प्रेम विवाह, तभी से रहती थी दोनों के बीच अनबन 

विज्ञापन
nurse found hanging with daughter after new year party in delhi
- फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला ने अपनी सवा साल की बेटी के साथ फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त यबरीना (27) और इसकी बेटी हनी है। सोमवार को किसी बात पर यबरीना का पति नाराज होकर अपने भाई के घर चला गया था। इस बीच मंगलवार सुबह जब पति अभी कुमार सिंह घर पहुंचा तो उसने दोनों को फंदे से लटका पाया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बेटी की हत्या करने के बाद यबरीना ने फांसी लगा ली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

nurse found hanging with daughter after new year party in delhi
- फोटो : अमर उजाला

शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने बेटी की हत्या कर फांसी लगा ली। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली यबरीना (27) अपने पति अभी कुमार सिंह के साथ डी-67, 30 फुटा रोड, वेस्ट विनोद नगर में रहती थी। करीब पांच साल पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे।

nurse found hanging with daughter after new year party in delhi
- फोटो : अमर उजाला

शादी के करीब चार साल बाद इनके यहां बेटी हनी हुई थी। यबरीना दिल्ली के अपोलो अस्पताल में नर्स थी। वहीं उसका पति प्रीत विहार में एक कारडीलर के यहां मैनेजर की नौकरी करता है। सोमवार को नए साल के पहले ही दिन पति-पत्नी के बीच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अभी कुमार कौशांबी में रहने वाले अपने भाई के घर चला गया। इस बीच मंगलवार सुबह 8.00 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर झांकने पर बेटी व पत्नी को फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
nurse found hanging with daughter after new year party in delhi
- फोटो : अमर उजाला

अभी कुमार ने शोर मचाकर फौरन दरवाजा तोड़ा। पत्नी व बच्ची की मौत हो चुकी थी। अभी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार को दोनों को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अभी कुमार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
nurse found hanging with daughter after new year party in delhi
- फोटो : अमर उजाला

नए साल के मौके पर सोमवार को थी घर में पार्टी...
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नए साल के मौके पर अभी कुमार ने अपने घर एक पार्टी रखी थी। जिसमें उसने अपने कुछ दोस्तों को बुलाया हुआ था। पार्टी के दौरान ही अभी कुमार व यबरीना के बीच अनबन हो गई थी। दोस्तों के जाने के बाद बहस इतनी बढ़ी की अभी कुमार नाराज होकर कौशांबी में रहने वाले अपने भाई के घर चला गया। रात भर वह वहीं रहा। सुबह आठ बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने पत्नी और बेटी को फंदे से लटके पाया। अभी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा तो होता था, लेकिन उस यह नहीं पता था कि उसकी पत्नी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। 

मां की हत्या के बाद से थी यबरीना डिप्रेशन का शिकार...
खुद यबरीना के पिता जोगिंद्र यसुदास ने अपनी पत्नी की किसी बात पर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। जिसके बाद से वह काफी परेशान हो गई। यबरीना ने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद अपोलो अस्पताल में नौकरी कर दी। इधर इसका भाई आशीष को मैदान गढ़ी इलाके में रहता है, वह एक निजी नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी करता है। पिता के जेल जाने के बाद यबरीना की मुलाकात अभी कुमार से हुई। दोनों ने शादी कर अलग रहना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों के बीच अनबन रहने लगी। अभी कुमार जल्दी बच्चा चाहता था, लेकिन यबरीना थोड़ा समय मांगती थी। शादी के चार साल बाद दोनों के यहां बच्चा हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच आर अनबन बढ़ गई। पुलिस आशंका जता रही है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। 

शुरूआती जांच के बाद ऐसा लगता है लग रहा है कि बच्ची की हत्या कर महिला ने फांसी लगाई, मामले की छानबीन की जा रही है।- ओमवीर सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed