फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ घंटे में 6 कत्ल के बाद पत्नी और बेटे को भी मारने वाला था रिटायर्ड कैप्टन क्योंकि...

Wed, 03 Jan 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
retired captain wanted to kill his son and wife after six brutal murder in palwal

हरियाणा के पलवल में सेना का रिटायर्ड कैप्टन सोमवार की रात ढाई बजे एक निजी अस्पताल में रॉड से पीटकर एक महिला अंजुम की हत्या करता है और वहां से निकल जाता है। थोड़ी ही देर बात वह मोती पार्क के चौकीदार मुंशीराम की हत्या कर रॉड लहराते हुआ से आगे चला गया। पुलिस वहां पहुंची तभी तीसरी हत्या कर उस हत्यारे कैप्टन ने डेढ़ घंटे के भीतर एक के बाद एक छह लोगों की जान लेकर पूरे शहर में कोहराम मचा दिया।

retired captain wanted to kill his son and wife after six brutal murder in palwal
- फोटो : अमर उजाला

सेना में कैप्टन के पद से रिटायर्ड होकर कृषि विभाग भिवानी में एसडीओ के पद पर कार्यरत नरेश धनखड़ (45) ने ढाई से चार के बीच छह लोगों की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती नरेश दूसरी हत्या को अंजाम देता हुआ आगे के लिए निकलता चला गया। हालांकि मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ही पुलिस को उसे काबू पाने में सफलता मिली। पुलिस अभी तक इस बात का खुलासा नहीं कर सकी है कि नरेश ने ये हत्याएं किस कारण से की हैं। इस बात की पता लगाने के लिए पुलिस ने उसे फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भरती कराया है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नरेश मानसिक रूप से बीमार है। जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने कहा कि पुलिस जब तक एक शव को लेकर अस्पताल पहुंचती तब तक दूसरे वारदात की जानकारी मिल जाती। हत्याओं के बारे में जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम बना दी गई और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि  आरोपी को सुखराम अस्पताल के पीछे आदर्श कालोनी में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पह़ुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए उन पर भी हमला किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे पकड़ने के दौरान आरोपी के सिर में भी चोट आई। उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया।

retired captain wanted to kill his son and wife after six brutal murder in palwal
- फोटो : अमर उजाला

इन लोगों की आरोपी ने की हत्या
नरेश ने सबसे पहले पलवल अस्पताल में गांव बुराका निवासी 32 वर्षीय अंजुम पत्नी हनीश की हत्या कर दी। वह अपनी देवरानी की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी थी। इसके बाद नरेश ने मोती पार्क के पास गांव अलावलपुर निवासी चौकीदार 35 वर्षीय मुंशीराम, रसूलपुर रोड पर 50 वर्षीय पातलीगेट निवासी चौकीदार सीताराम, शहर थाने के गेट के पास ही एक भिखारी, पुराने सोहना रोड के पास शिकोहाबाद यूपी निवासी 42 वर्षीय सुभाष व रसूलपुर चौक के पास ट्रैक्टर मार्केट में पंचवटी कालोनी निवासी 46 वर्षीय खेमचंद की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
retired captain wanted to kill his son and wife after six brutal murder in palwal
- फोटो : अनूप पराशर

कौन है नरेश धनखड़
नरेश धनखड़ 2003 में मेडिकल ग्राउंड पर सेवानिवृत्त होने के बाद कृषि विभाग भिवानी में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। वह फरीदाबाद के गांव मछगर का रहने वाला है और अभी पलवल में ही ओमेक्स सिटी में रहता है।

विज्ञापन
retired captain wanted to kill his son and wife after six brutal murder in palwal
- फोटो : अनूप पराशर

पत्नी और बेटे को भी मारना चाहता था
10 साल पहले उसकी शादी गांव जवां निवासी सीमा के साथ हु्ई थी। अभी वह पत्नी से अलग रहता है। उसका आठ साल का एक बेटा भी है। छह लोगों की हत्या करने के बाद वह अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करना चाहता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed