फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ की तैयारियों में जुटी पत्नी को पहले बुरी तरह पीटा फिर उड़ेल दिया तेजाब

Wed, 19 Oct 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
man throws acid on wife just before karwa chauth in delhi, 6 month they did love marriage
पत‌ि ने डाला अमनप्रीत पर तेजाब

बाहरी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में पहले ही करवाचौथ से एक दिन पूर्व पति ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को पहले अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि वारदात में महिला के दो जेठ भी शामिल हैं।

man throws acid on wife just before karwa chauth in delhi, 6 month they did love marriage
amanpreet kaur

इन लोगों ने पीड़िता की 10 वर्षीय बहन पर भी तेजाब डालने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह वह बच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति व उसके जेठों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मंजू (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-16, सरदार कॉलोनी में रहती है। इसके परिवार में मां, एक छोटी बहन और भाई है। पिता की मौत के बाद मंजू की मां ने ही घर संभाला हुआ है।

man throws acid on wife just before karwa chauth in delhi, 6 month they did love marriage
पत‌ि ने डाला अमनप्रीत पर तेजाब

अप्रैल 2016 में मंजू ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक सुनील (बदला हुआ नाम) से प्रेम विवाह किया था। मंजू का आरोप है कि शादी होते ही सुनील व उसके परिवार ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। मंजू के मौसा का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व सुनील व उसके परिवार ने एलपीजी गैस चूल्हा खुला छोड़कर उसे जलाने का प्रयास किया था। इस वजह से वह मायके आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
man throws acid on wife just before karwa chauth in delhi, 6 month they did love marriage
amanpreet kaur

मंगलवार रात करीब 8:30 बजे मंजू अपनी 10 वर्षीय छोटी बहन के साथ पड़ोस में अपनी मौसी के पास पार्लर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे सुनील मिला। आरोप है कि सुनील ने उसे बातचीत करने के लिए पार्क में बुला लिया। वहां सुनील के दो बड़े भाई भी मौजूद थे। तीनों उससे घर चलने के लिए कहने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बोतल में लाया तेजाब मंजू के ऊपर डाल दिया। तेजाब से महिला का चेहरा समेत शरीर का 40 फीसदी हिस्सा झुलस गया।

विज्ञापन
man throws acid on wife just before karwa chauth in delhi, 6 month they did love marriage
amanpreet kaur

मंजू का आरोप है कि तीनों ने उसकी मासूम बहन पर भी तेजाब डालने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसे धक्का दे दिया। हालांकि तेजाब के कुछ छींटे उसके पैरों पर गिर गए। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। छोटी बहन ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मंजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed