सट्टे की लत को पूरा करने के लिए दोस्त की पत्नी का रेप कर बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में सट्टे के आदी एक युवक ने संभ्रांत घर की एक महिला को अपने जाल में फंसा कर उसकी अश्लील वीडियो बना डाली। इस वीडियो के नाम पर आरोपी पीड़िता का तीन साल तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा।
तीन साल में करीब सवा करोड़ रुपये के गहने और नकदी गंवाने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शहर में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह 2003 में करनाल के एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। वह पति के साथ सुखी जीवन बिता रही थी। 2013 में महिला के पति के पांच दोस्त अपने परिवार के साथ गोवा घूमने गए थे।
उनमें विशाल भी अपनी पत्नी के साथ था। होटल में पता चला कि विशाल और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही है। इस पर महिला ने विशाल को प्यार से उलाहना दे दिया। इस पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
एक करोड़ के गहने हड़पे
विशाल महिला को मैसेज करने लगा और यह बात पति को नहीं बताने को कहा। गोवा से लौटने के कुछ दिन बाद महिला अपने मायके आई थी। विशाल भी उसके पीछे पीछे आ गया। शाम को उसने महिला को मिलने के लिए सेक्टर 15 मार्केट बुलाया।
यहां अपनी कार में बैठा कर विशाल ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया और कहीं ले गया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। जब होश आया तो पीड़िता ने खुद को कार की पिछली सीट पर निवस्त्र पड़े हुए पाया। पीड़िता के मुताबिक बेहोशी की हालत में विशाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो, फोटो बना लीं।
उसने विशाल से पीछा छुड़ाना चाहा तो वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की बात कह धमकी देता। पीड़िता के मुताबिक सट्टा खेलने के आदी विशाल ने उसके करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हीरे और सोने के गहने हड़प लिए इसके अलावा 25.5 लाख रुपये भी उससे ऐंठे।
पीड़िता के पास अब न तो जेवर बचे हैं और न ही रुपये। आरोप है कि विशाल पीड़िता से और जेवर-रुपये मांग रहा है नहीं देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दजी गई है।