अपनी और मां की पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के जरिए हनीट्रैप बिछाया। नाबालिग बहन के जरिये उसने युवक को फरीदाबाद से तुगलकाबाद किले में बुलाया और चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसके साथ आया दोस्त भाग निकला।
नाबालिग बहन के जरिए हनीट्रैप बिछाकर किया मर्डर, पहले गला काटा फिर ऐसे लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला दर्ज कर गोविंदपुरी थानाध्यक्ष संजय भारद्वाज की देखरेख में इंस्पेक्टर लोकेश शर्मा व एसआई सतीश की टीम ने तफ्तीश शुरू की। शव की पहचान गांव नंगला फरीदाबाद, हरियाणा निवासी नीरज के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि नीरज की एक नाबालिग लड़की रीमा (बदला नाम) से 10-15 दिन पहले दोस्ती हुई थी।
रीमा ने नीरज को 6 मई को तुगलकाबाद के जंगल में मिलने के लिए बुलाया था। रीमा के कहने पर नीरज अपने दोस्त मनोज के साथ तुगलकाबाद किले में पहुंच गया। रीमा के साथ एक और नाबालिग लड़की संगम विहार निवासी शोभना (बदला नाम) भी किले में आई थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने शोभना को पकड़ लिया। उसने बताया कि नीरज की हत्या रीमा, उसके भाई शिव कुमार उर्फ राहुल, उसके दोस्त सुमित, परवेज व रवि ने की है। इसके बाद पुलिस ने परवेज, सुमित, रवि, शिव कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रीमा को भी पकड़ लिया गया।
आरोपी शिव कुमार उर्फ राहुल ने बताया कि उसकी पिछले चार वर्ष से मनोज की बुआ से दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। मनोज की बुआ की शादी नीरज के मामा के साथ तय 20 अप्रैल को हुई। इससे एक दिन पहले शिव कुमार अपनी मां के साथ लड़की के घर गया और वहां काफी हंगामा किया।
उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी तो इस पर मनोज व नीरज ने शिव कुमार और उसकी मां की पिटाई कर दी थी। शिव कुमार इसका बदला लेने के लिए मौका ढूंढने लगा। शिव कुमार ने अपनी बहन रीमा के जरिये जाल बिछाया। रीमा ने सबसे पहले नीरज से दोस्ती की। इसके बाद नीरज व मनोज को तुगलकाबाद किले में बुलाया।
रीमा अपनी सहेली को लेकर तुगलकाबाद किले पहुंच गई। इनकी साजिश थी कि रीमा नीरज को व शोभना मनोज को किले में सुनसान जगह पर ले जाएंगी, जहां इनकी हत्या कर दी जाएगी। मनोज को साजिश का अंदेशा हो गया और वह मौके से भाग गया था।
इसके बाद आरोपियों ने नीरज को पकड़कर उसकी हत्या कर दी थी। मनोज इस कदर सदमे में चला गया था कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपियों को नीरज की हत्या का आइडिया टीवी सीरियल से मिला था। परवेज, रवि व सुमित शिव कुमार के दोस्त हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। शिव कुमार की कानूनी कागजात बनाने की गोविंदपुरी में दुकान है।