{"_id":"586b634d4f1c1ba709159063","slug":"man-killed-in-a-pub-in-delhi-during-new-year-2017-party-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पब में न्यू ईयर पार्टी के दौरान शर्मनाक हादसे ने राजधानी को किया दागदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के पब में न्यू ईयर पार्टी के दौरान शर्मनाक हादसे ने राजधानी को किया दागदार
Tue, 10 Jan 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लुधियाना से दिल्ली न्यू ईयर की पार्टी मनाने आए एक युवक की हौजखास स्थित एक पब में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हैबोवाल, लुधियाना, पंजाब निवासी दीपक टंडन (26) के रूप में हुई है।
2 of 6
परिवार ने पब के बाउंसरों पर दीपक की पिटाई लगाने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में धुत दीपक ने नाचते समय खुद ही अपने सिर में बोतल फोड़ ली।
3 of 6
अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के मुताबिक, दीपक अपने परिवार के साथ हैबोवाल, लुधियाना में रहता था। शनिवार को न्यू ईयर मनाने के लिए दीपक अपने तीन दोस्त विक्की, अनमोल व यश के साथ दिल्ली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यहां विक्की, अनमोल व दीपक एक पब में चले गए, जबकि यश किसी अन्य क्लब में चला गया। दीपक के भाई मुकेश विज ने आरोप लगाया है कि पब में डांस करने के दौरान उसके भाई का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। वहां बाउंसरों ने उसके भाई की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। इधर दक्षिण-जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात करीब 12.00 बजे नए साल के जश्न के दौरान दीपक ने जोश में अपने सिर में शराब की बोतल मार ली। जिससे उसको गंभीर चोट लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।