नई दिल्ली के रणहौला इलाके में सोमवार सुबह एक रिक्शा चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को मंदिर की सीढ़ियों पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 5
murder
- फोटो : सोशल मीडिया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची में उसे अपना काल दिख रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी जिस तरह से लगातार बयान बदल रहा है, उससे वह मनोरोगी लग रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
3 of 5
murder
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल की बच्ची राधिका परिजनों के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहती थी। उसका पिता पक्कू मजदूरी करता है। इसी मकान की पहली मंजिल पर अमित कुमार रहता है। वह रिक्शा चालक है।
4 of 5
रोता बिलखता बच्ची का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार सुबह अमित राधिका को उठाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर कर ले गया और दोनों पैर पकड़कर उसके सिर को मंदिर की सीढ़ियों पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से बच्ची अचेत हो गई। यह देखकर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
5 of 5
murder
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्ची के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस व परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।