फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेडी किलर ने जिस महिला को घर में घुस मारी गोली, उसके बारे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 18 Aug 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Aug 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
lady killer killed a woman in noida and fled by a bike
murder

सलारपुर गांव की साईं कॉलोनी में बुधवार सुबह 10:30 बजे युवती ने एक घर में घुसकर प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला बाइक सवार युवक के साथ भाग निकली। हत्या की वजह का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। थाना सेक्टर-39 पुलिस सभी बिंदुओं से हत्याकांड की जांच करके जल्द खुलासे की बात कह रही है।

lady killer killed a woman in noida and fled by a bike

पुलिस के अनुसार, हेमवती के तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर मूलरूप से बर्रा कानपुर निवासी कुणाल (30) दौलतपुर रायबरेली निवासी कंचन (28) के साथ 5 अगस्त से लिव-इन में रह रहा था। मकान में और भी किरायेदार रहते हैं। सभी इन्हें पति-पत्नी समझते थे। बुधवार सुबह स्पलेंडर बाइक पर नीली टी-शर्ट और काला हेलमेट लगाए हुए लड़का घर के बाहर आकर रुका। बाइक पर पीछे पीले सलवार सूट पहने और चुन्नी से मुंह बांधी हुई एक युवती बैठी थी। युवती नीचे उतरी और कंचन के कमरे में जा पहुंची। चंद सेकेंड की बातचीत के बाद युवती ने कंचन के गले में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद भागती हुई नीचे आई और बाइक पर युवक के साथ बैठकर फरार हो गई। युवती को गोली मारने की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ कंचन को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

lady killer killed a woman in noida and fled by a bike

कौन है हत्या के पीछे
एएसपी अभिनंदन ने बताया कि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुणाल से पूछताछ में पता चला है कि कंचन पहले से शादीशुदा थी। उसकी शादी लखनऊ में रहने वाले किसी श्याम से हुई थी। फिलहाल, कंचन का श्याम से तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा पुलिस को जानकारी मिली है कि कंचन का कोई पूर्व प्रेमी भी रह चुका है, जो दिल्ली में ही रहता है। पुलिस कुणाल, पूर्व प्रेमी और उसके पति तीनों को केंद्र में रखकर हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि अगर हत्या के पीछे इनमें से किसी एक का हाथ है तो हमलावर कौन थी और उसने क्यों कंचन की हत्या की। पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lady killer killed a woman in noida and fled by a bike

कुछ माह पहले नोएडा आए थे दोनों
पुलिस के अनुसार, सालारपुर से पहले कंचन और कुणाल बरौला गांव में किराये पर रह रहे थे। दोनों लगभग सात-आठ माह पहले यहां रहने आए थे। इसके पहले दोनों कानपुर में रहते थे। कुणाल सेक्टर-41 स्थित खेतान पब्लिक स्कूल में कुक है। कुणाल ने पूछताछ में बताया है कि कंचन कानपुर में किसी केबल ऑपरेटर के यहां काम करती थी। कानपुर में रहने के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
lady killer killed a woman in noida and fled by a bike

कंचन के परिवार का पता नहीं
एएसपी अभिनंदन ने बताया कि बुधवार शाम तक कंचन के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कुणाल को कंचन के परिवार, उसके पति या पूर्व प्रेमी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए अब तक कंचन के परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूछताछ में कुणाल ने बताया है कि कंचन के पिता का काफी पहले निधन हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed