फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी युगल हत्याकांडः मरने से कुछ देर पहले आई कॉल में छिपा है कत्ल का राज, पुलिस के हाथ लगे ये सबूत

Thu, 28 Mar 2019 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Mar 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad love couple murder mystery call before murder will reveal secret police gets these
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में प्रेमी-प्रेमिका मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने वाली है। हत्या के मकसद और हत्या करने वाले तक पुलिस पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक एक सिरफिरे युवक ने डबल मर्डर को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के संपर्क में रहने वाले कई लोगों को उठाकर पूछताछ की है। इसके साथ ही मृत युवक को मौत से  कुछ समय पहले एक फोन भी आया था और पुलिस का दावा है कि इसी में कत्ल का राज छिपा है। जानिए क्या है उस फोन कॉल का राज और पुलिस को और कौन से पुख्ता सबूत मिले हैं जिससे हत्या का राज खुल जाएगा...

ghaziabad love couple murder mystery call before murder will reveal secret police gets these
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह साईं उपवन स्थित साईं मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका अन्नू और प्रीति की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन दिन में युवक के संपर्क में रहने वाली महिलाएं व अन्य युवकों को उठाकर पूछताछ की। बुधवार को पुलिस ने युवती के संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों से ही पूछताछ की गई थी। अब युवती के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ में कुछ क्लू हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी तक हाथ पहुंच चुके हैं। साक्ष्य बरामद किए जा रहे हैं। जल्द ही केस खोला जाएगा। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है प्रेमी और प्रेमिका दोनों के संपर्क में रहने वाले लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।

ghaziabad love couple murder mystery call before murder will reveal secret police gets these
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह कार में आए लोग कौन थे ?
सोमवार सुबह हत्या से एक घंटे पहले कुछ लोग युवक के पास कार में आए थे। उसे कॉल करके बुलाया गया। मृतक युवक के पिता ने बताया कि जो कॉल थी वह किसी महिला के द्वारा की गई थी, लेकिन कार में केवल युवक मौजूद थे। लौटने के बाद वह काफी परेशान था। हो सकता है उसे मंदिर जाने से पहले धमकी दी गई हो, क्योंकि घर लौटने के दौरान वह बहुत टेंशन में था। उसके बाद वह मंदिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad love couple murder mystery call before murder will reveal secret police gets these
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सही लोगों पर नहीं कर रही कार्रवाई
मृतक युवती के पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस सही लोगों को नहीं पकड़ रही है। यदि जिन लोगों के बारे में मृतक युवक के पिता ने बताया है। उनको पुलिस हल्के में ले रही है। जबकि मुख्य आरोपी का पता वहीं से चलेगा। पुलिस कुछ तथ्यों के लिए गुमराह भी कर रही है, जिससे वह हम लोगों को उलझाए रखे। इसके अलावा पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से हत्यारे ने मेरी बेटी को दर्दनाक मौत दी है। उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक मौत उसे दी जाए। तभी मन को तसल्ली मिलेगी।

विज्ञापन
ghaziabad love couple murder mystery call before murder will reveal secret police gets these
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

धमकी के बाद मृतक युवक के पिता को मिली सुरक्षा
सोमवार की रात मृतक अन्नू के पिता खुशहाल सिंह को दो बाइक सवार लोगों ने धमकी दी थी। कहा था कि जबान खोली तो तुझे भी तेरे बेटे के पास पहुंचा देंगे। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद से पुलिस ने खुशहाल सिंह को सुरक्षा दी है। उनकी सुरक्षा में दो कांस्टेबल लगे हुए हैं। सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि धमकी के बाद सुरक्षा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed