फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले फेसबुक पर की दोस्ती फिर कर दिया रेप, हालत बिगड़ी तो खुल गया भेद

Tue, 29 May 2018 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
facebook friend raped the10th class student and girl get pregnant
facebook crime

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दसवीं की छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को दसवीं कक्षा में बिना पढ़े पास कराने का झांसा दिया था। बाद में नोएडा के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।रविवार को नोएडा के एक अस्पताल में किशोरी को खुद के गर्भवती होने का पता चला तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।


 

facebook friend raped the10th class student and girl get pregnant
बलात्कार की घटनाएं

पुलिस ने छानबीन के बाद फौरन महारानी बाग निवासी अभय (32) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो आरोपी पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में सपरिवार रहती है। वह सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। 2016 में अभय नामक युवक ने पीड़िता को फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजा। पीड़िता ने उसे दिसंबर 2017 में स्वीकार कर लिया।


 
facebook friend raped the10th class student and girl get pregnant
Rape, Gangrape

दोनों की बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को एक कोचिंग सेंटर के बारे में बताया, लेकिन उसकी फीस ज्यादा होने की वजह पीड़िता ने कोचिंग से इंकार कर दिया। हालांकि आरोपी ने कोचिंग सेंटर की फीस भी चुकाने के लिए कहा ,लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई। इधर आरोपी ने उसे अब सीबीएसई में अच्छी जान पहचान होने और उसे बिना पढ़े बढ़िया नंबरों पास होने बात बताई। पीड़िता उसके झांसे में आ आई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
facebook friend raped the10th class student and girl get pregnant
Rape, Gangrape

आरोपी फरवरी 2018 में उसे घुमाने के बहाने अपने साथ नोएडा के एक होटल में ले गया, वहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने पीड़िता को बता भी दिया। अब आरोपी डरा-धमकाकर छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने लगा।बीच-बीच में वह उसके गर्भवती होने की जांच भी करता था।   छात्रा के पेट में दर्द होने के बाद आरोपी 30 अप्रैल को उसकी जांच कराने नोएडा के अस्पताल ले गया, तो वहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है।


 
विज्ञापन
facebook friend raped the10th class student and girl get pregnant
facebook

इसके बाद छात्रा बुरी तरह डर गई। कई दिन परेशान रहने के बाद उसे पुलिस से मामले की शिकायत करने की ठानी। 27 मई को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में छात्रा के बयान लेने के बाद उसे संस्कार आश्रम में भेज दिया गया है। वहीं छात्रा के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed