फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university law student commit suicide after her boyfriend not receive call in noida pg

नोएडाः प्रेमी को कई बार किया कॉल, नहीं उठाया फोन तो व्हॉट्सऐप पर लिखा मैसेज और...

Mon, 28 Jan 2019 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Jan 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
delhi university law student commit suicide after her boyfriend not receive call in noida pg
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 27 में रहने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने अपने प्रेमी से अनबन के कारण रविवार रात को अपनी पीजी में छत के पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने सोमवार को बताया कि सेक्टर 27 के सी- ब्लॉक स्थित पीजी में रहने वाली स्वाति सैनी (22) ने रविवार रात अपने कमरे की छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


पंत ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि स्वाति के स्वप्निल कुमार गुप्ता नामक युवक से प्रेम संबंध थे। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। स्वप्निल गुप्ता गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन नहीं उठा रहा था प्रेमी

उन्होंने बताया कि छात्रा ने बीती रात को अपने स्वप्निल को कई बार फोन करने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसका फोन नहीं उठाया। इस बात से आहत होकर उसने उसको व्हॉट्सऐप पर मैसेज लिखा और उसके बाद आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस छात्रा के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed