{"_id":"5834063e4f1c1b252413af94","slug":"delhi-to-greater-noida-2-goons-8-crimes-in-9-hours-2-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ग्रेनो तक दो बदमाशों के पीछे भागती रही कई थानों की पुलिस, 9 घंटे में 8 वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से ग्रेनो तक दो बदमाशों के पीछे भागती रही कई थानों की पुलिस, 9 घंटे में 8 वारदात
Tue, 22 Nov 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 22 Nov 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो दुस्साहसिक हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक 9 घंटे में ताबड़तोड़ आठ वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली के न्यू अशोक नगर से सोमवार सुबह 8 बजे इनोवा कार लूटने के बाद बदमाश क्षेत्र में पहुंचे और एक्सीडेंट, तमंचे व छुरे के बल पर इटियॉस, स्विफ्ट, वैगन आर कार, दो बाइक और दो लोगों से नगदी लूटी।
2 of 10
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कई थानों की पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही। शाम पांच बजे दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से दनकौर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की पहचान चरखी दादरी हरियाणा निवासी गौरव भाटी और न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी रिजु के रूप में हुई।
3 of 10
चाकू दिखाता बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि दो बदमाशों ने सुबह 8 बजे न्यू अशोक नगर से जगदीश पांडे नामक शख्स से इनोवा कार लूट ली। इनोवा में सवार होकर बदमाश शहर में पहुंचे और ओमीक्रॉन गोलचक्कर के पास एक आरोपी को कोर्ट लेे जा रहे पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
वारदात
- फोटो : अमर उजाला
यहां से भागने के बाद उन्होंने होंडा चौक पर एक नाइजीरियन को टक्कर मारी। बदमाशों को पकड़ने के लिए अन्य नाइजीरियन दौड़े, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह 11 बजे बदमाशों ने जेपी ग्रीन के पास खड़े कैब चालक कुलेसरा निवासी शैलेंद्र चौहान पर छुरे सेे हमला कर इटियॉस कार और 20 हजार 100 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश इनोवा छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
5 of 10
वारदात
- फोटो : अमर उजाला
जीटा गोलचक्कर पर इटियॉस टकरा गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कारोबारी वैभव गुप्ता नेे हादसे का शिकार होने और पीड़ितों को मदद के इरादे से पूछताछ की। बदमाशों ने उन्हें अस्पताल छोड़ने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।