फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले मां से अवैध संबंध बनाए, बेटे समेत साथ रहने आई तो बच्चे को दीवार पर पटककर मार डाला

Wed, 16 Jan 2019 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jan 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
delhi mother boyfriend killed her son by throwing him on wall alleged real father of deceased
kapashera murder - फोटो : एएनआई

दक्षिण-पश्चिमी जिले के कापसहेड़ा थाना इलाके में रौंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। पांच साल के बच्चे के साथ उसकी मां के प्रेमी ने जो किया उसे सुनकर कोई भी हिल जाए। पढ़ें क्यों और कैसे हुई ये वारदात...

delhi mother boyfriend killed her son by throwing him on wall alleged real father of deceased
kapashera murder - फोटो : अमर उजाला

मां के प्रेमी ने पांच वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा और इसके बाद उसे उठाकर दीवार में दे मारा। इससे बच्चे का सिर फट गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की मां को भी पुलिस इस षड्यंत्र का हिस्सा बता रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपियों ने बहाना बनाया था कि बच्चा बाथरूम में गिर गया था।

delhi mother boyfriend killed her son by throwing him on wall alleged real father of deceased
- फोटो : दिल्ली पुलिस वेबसाइट
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने कहा है कि वह पांच वर्षीय बच्चे युवान को पढ़ने के लिए कह रहा था। वह नहीं माना तो उसने युवान को पीटना शुरू कर दिया। उसने बच्चे को जमकर लात-घूंसे मारे। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसे उठाकर दीवार में दे मारा। बच्चे के पिता यूपी के इलाहाबाद निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने कापसहेड़ा थाने में हत्या, आपराधिक साजिश आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi mother boyfriend killed her son by throwing him on wall alleged real father of deceased
kapashera murder - फोटो : एएनआई

सूर्यप्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2012 में उसकी शादी रानी सिंह के साथ हुई थी। वह बिजवासन के क्रिस्टोस स्कूल में पढ़ाती थी। उसके संबंध वहीं काम करने वाले नरेंद्र से बन गए। रानी युवान उर्फ युवी को लेकर अप्रैल, 2018 में समालखा गांव में नरेंद्र के साथ रहने चली गई थी। उसके कहने पर रानी युवान को उससे मिलवाने सेक्टर-21 द्वारका मेट्रो स्टेशन पर लाती थी। युवान हमेशा नरेंद्र के साथ मारपीट की बात कहता था। दस जनवरी को रानी ने उसे फोन कर बताया कि युवान कोलंबिया अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो युवान को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
delhi mother boyfriend killed her son by throwing him on wall alleged real father of deceased
सूर्यप्रताप के मुताबिक वह भाई अभिनेख के साथ अस्पताल पहुंचा तो युवान वेंटीलेटर पर था। रानी ने उसे बताया कि युवान ने लड्डू खाए थे और वह बेहोश होकर बाथरूम में गिर गया था। उसे लगा कि बाथरूम में गिरने से इतनी चोटें कैसे लग सकती हैं। 12 जनवरी को युवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को युवान का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद कापसहेड़ा थानाध्यक्ष सुवीर ओजस्वी की देखरेख में एसआई मोहित और राजकुमार की टीम ने नरेंद्र को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed