फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्ज निभाने में शहीद हुआ सिपाही, लूटेरों ने मारी छाती पर गोली फिर भी करता रहा उनका पीछा

Sat, 20 Aug 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
constable anand singh shot dead by criminals who were trying to snatch a ladys chain
कांस्टेबल आनंद स‌िंह - फोटो : ani

दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका एक मामला कल रात सामने आया। यह घटना है बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की जहां लुटेरों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस का जवान शहीद हो गया।

constable anand singh shot dead by criminals who were trying to snatch a ladys chain
कांस्टेबल आनंद स‌िंह - फोटो : ani

शहीद कांस्टेबल का नाम आनंद सिंह है। दरअसल, कुछ बदमाश रेहड़ी पटरी लगा रही एक महिला से लूटपाट कर भाग रहे थे। तभी महिला मदद के लिए चिल्लाई।

constable anand singh shot dead by criminals who were trying to snatch a ladys chain
कांस्टेबल आनंद स‌िंह शहीद - फोटो : ani

महिला की आवाज सुनकर उसी वक्त कांस्टेबल आनंद मौके पर पहुंचे और भाग रहे 2 बदमाशों का पीछा करके पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
constable anand singh shot dead by criminals who were trying to snatch a ladys chain
कांस्टेबल आनंद स‌िंह - फोटो : ani

इस दौरान भाग रहे बादमाशों से आनंद की झड़प भी हुई, लेकिन तीसरे बदमाश ने गोली चला दी जो आनंद की छाती में लगी। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक तीनों बदमाश एक ही बाइक से फरार हो गए। घायल होने के बावजूद आनंद लुटेरों को पकड़ने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन
constable anand singh shot dead by criminals who were trying to snatch a ladys chain
कांस्टेबल आनंद स‌िंह शहीद - फोटो : ani

घायल सिपाही आनंद को तुरंत महर्षि बाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर के कारण जवान की मौत हो चुकी थी। मौके पर क्राइम टीम व दूसरे अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच में जुटे है। फिलहाल बदमाश अभी फरार है। सिपाही आनंद की उम्र करीब चालीस साल है और वह हरियाणा के सोनीपत जिले के दिल्ली के नजदीक बसे गांव जाटी के रहने वाले थे। वह शाहबाद ढेरी थाने में पोस्टेड थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed