फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से गिरी, दो युवकों की मौत

Thu, 28 Apr 2016 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 07:43 AM IST
विज्ञापन
car fell from the flyover, death of two young men
कविनगर में फ्लाईओवर से गिरी कार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

एक तेज रफ्तार कार मंगलवार रात करीब पौने तीन बजे राजनगर फ्लाईओवर की तीन रेलिंग तोड़ती हुई 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर आ गिरी। कार में सवार छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का दावा है कि कार को बचाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

car fell from the flyover, death of two young men
दर्दनाक हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि कार में पॉलिटेक्निक छात्र गौरव (20) निवासी नरसेना (बुलंदशहर), नरेंद्र (30) निवासी मिलक भिक्कनपुर (फिरोजाबाद), बीसीए छात्र विकास (19), बीकॉम छात्र विशाल (20) और नवीन (21) निवासी शास्त्रीनगर (दिल्ली) और बीबीए छात्र विक्की निवासी प्रताप विहार सवार थे।

car fell from the flyover, death of two young men
मृतक नरेंद्र - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सभी विजयनगर की शिवपुरी कालोनी में ओंकार सिंह के बेटे राहुल की शादी में आए थे। बुधवार को शादी थी। गौरव और नरेंद्र राहुल के जीजा थे। विकास, विशाल और विक्की राहुल के चचेरे भाई हैं। नवीन उनका दोस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
car fell from the flyover, death of two young men
हादसे में घायल युवक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

नवीन और नरेंद्र प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। यह लोग हापुड़ चुंगी के पास पहलवान ढाबे पर पराठे खाने गए थे। रात करीब पौने तीन बजे वापस लौट रहे थे। कार विक्की चला रहा था।

विज्ञापन
car fell from the flyover, death of two young men
दुर्घटना में घायल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

विक्की ने बताया कि राजनगर फ्लाईओवर पर एक कार ओवरटेक कर अचानक सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और रेलिंग तोड़ती हुई नीचे गिरी। तीन पलटियां खाकर कार पेड़ से टकराकर रुक गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed